Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad का प्रदर्शन: अवैध पाठ्यक्रम संचालन के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई हो

लव इंडिया मुरादाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मुरादाबाद महानगर इकाई द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित था, जिसमें श्रीरामस्वरूप विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज, बाहरी गुंडों के हमले, विश्वविद्यालय प्रशासन की अनियमितताओं एवं अवैध पाठ्यक्रम संचालन के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

परिषद के महानगर मंत्री गौरव क्षत्रिय ने कहा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे परिषद कार्यकर्ताओं व छात्रों पर पुलिसकर्मियों और बाहरी गुंडों द्वारा किए गए हमले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए तथा जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को दंडित किया जाए।एवं अवैध पाठ्यक्रम संचालन पर कार्रवाई, बिना नवीनीकरण व अनुमोदन के चल रहे विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों की गहन जांच कर दोषी प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध संचालन को तत्काल रोका जाए।

महानगर सहमंत्री छवि नाथ अरोरा ने कहा कि छात्रों का निष्कासन वापस लिया जाए, आंदोलन में शामिल छात्रों को बिना चेतावनी के निष्कासित किया जाना अवैधानिक है। इसे तत्काल रद्द कर विद्यार्थियों को न्याय दिलाया जाए एवं विश्वविद्यालय द्वारा लगभग 6 बीघा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और निर्माण को तत्काल हटाया जाए तथा लगाए गए ₹27.96 लाख के जुर्माने की वसूली सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि विवि द्वारा विलंब शुल्क व सामाजिक कल्याण शुल्क के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए परिषद के अन्य नेताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रही है। यदि 48 घंटे के भीतर उपरोक्त मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो परिषद प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

प्रदर्शन में महानगर सहमंत्री छविनाथ अरोड़ा, साहिल कठेरिया, राजा शर्मा,शिवा चहल, अनमोल शर्मा, कुशल शर्मा, गौरव पासी, अनिकेत यादव, प्रिन्स सिंह,विशद भास्कर, ऋतिक दिवाकर,अंकुर गौतम, अनिकेत शर्मा, आयुष वर्मा, राज गुप्ता, शिवम् ठाकुर, प्रशांत शर्मा, हिमांशु यादव, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व छात्र मौजूद रहे।

error: Content is protected !!