रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: मैकालगंज स्टेशन पर रुकेगी सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें, रेलवे ने दिया अस्थायी ठहराव

लव इंडिया, मुरादाबाद। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने मैकालगंज (MINJ) स्टेशन पर कुछ प्रमुख ट्रेनों को अस्थायी रूप से दो मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 22 मई 2026 से लागू होगी।


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के ठहराव का यह प्रयोगात्मक निर्णय लिया गया है। इससे स्थानीय यात्रियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।


इन ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

  1. ट्रेन संख्या 15273/15274 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस
    15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस
    मैकालगंज आगमन: 23:49 बजे
    प्रस्थान: 23:51 बजे
    प्रभावी तिथि: 22 मई 2026
    15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस
    मैकालगंज आगमन: 00:52 बजे
    प्रस्थान: 00:54 बजे
  2. ट्रेन संख्या 05057/05058 गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन-गोरखपुर स्पेशल
    05057 गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन स्पेशल
    मैकालगंज आगमन: 05:48 बजे
    प्रस्थान: 05:50 बजे
    प्रभावी तिथि: 21 मई 2026
    05058 दिल्ली जंक्शन-गोरखपुर स्पेशल
    मैकालगंज आगमन: 20:44 बजे
    प्रस्थान: 20:46 बजे
    प्रभावी तिथि: 22 मई 2026
    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से ट्रेन संबंधी ताजा जानकारी के लिए NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग करने की अपील की है।

error: Content is protected !!