महंगाई, बेरोजगारी और NEET पेपर लीक के विरोध में शिवसेना का आंदोलन ऐलान

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना की जिला इकाई ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। बुधवार को शिवसेना जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।

बैठक की अध्यक्षता शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने की। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है, जबकि NEET परीक्षा पेपर लीक होने से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा करने में विफल साबित हो रही है।


वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर शिवसेना द्वारा प्रत्येक तहसील स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही महानगर मुख्यालय पर भी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।


बैठक में संगठन को मजबूत करने और आंदोलन को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर शिवसेना लगातार आवाज उठाती रहेगी।


इस दौरान कमल सिंह राव, आदित्य उपाध्याय, शिवभू पांडे, आकाश सिंह, अरुण ठाकुर, राजीव सक्सेना, पंकज पाल, सोमपाल सिंह, मयंक सैनी, सुरेश सैनी, उमेश ठाकुर, राजीव ठाकुर, तिलक राज शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!