ऑनलाइन वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता आयोजित करेगा हिंदू जागृति मंच: अजय शर्मा

लव इंडिया, संभल। हिंदू जागृति मंच द्वारा ऑनलाइन वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मान समारोह आयोजित करके 100 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का निर्णय हुआ।


हिंदू जागृति मंच, महिला मंच एवं युवा मंच की ऑनलाइन संयुक्त बैठक में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को अधिक से अधिक प्रचारित करने, स्मरण करने, नियम मर्यादा महत्व को प्रचारित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत 20 मई से 20 जुलाई तक वंदे मातरम गायन की वीडियो व्हाट्सएप पर आयोजक मंडल को भेजनी होगी।
समय कार्यक्रम नियम एवं सभी व्यवस्थाएं तय करते हुए हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में आयु लिंग धर्म क्षेत्र का बिना भेद किए हुए कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।

श्रेष्ठ 100 प्रतिभागियों को शानदार सम्मान कार्यक्रम आयोजित करके पुरस्कृत किया जाएगा। 20 मई से 20 जुलाई तक दो महीने के अंदर संपूर्ण राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम नियम मर्यादा समय लयबद्ध गायन की वीडियो हिंदू जागृति मंच के किसी पदाधिकारी को भेजनी होगी। ऑनलाइन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता का प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता पर बल देते हुए हिंदू जागृति मंच के प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता को संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

ऑनलाइन बैठक में अंकुश कुमार त्यागी,वैभव गुप्ता, शलभ रस्तोगी, उमेश श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा, अरुण कुमार अग्रवाल, नीरू चाहल, शालिनी रस्तोगी, सुमन लता शर्मा, रेखा शर्मा, ज्योति गुप्ता, विकास कुमार वर्मा, अमित गुप्ता शालू, राजेंद्र सिंह गुर्जर, राकेश कुमार शर्मा, शोभा गर्ग, श्याम शरण शर्मा, विनोद कुमार अग्रवाल, भरत मिश्रा, अंकुर रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी आदि अनेक सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की और संचालन सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।

error: Content is protected !!