सपा सांसद की टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, पीएम मोदी पर बयान को बताया अपमानजनक

लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर एवं जिला इकाई की ओर से समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल


प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने सपा सांसद की टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि जनता ऐसे बयानों का जवाब चुनाव में देगी।


महिला मोर्चा ने जताई नाराजगी


भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक बयान देना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। नेताओं ने मांग की कि समाजवादी पार्टी अपने सांसद के बयान पर स्पष्टीकरण दे और सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

राजनीतिक बयानबाजी तेज


प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। हाल के दिनों में दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ा है।


कई भाजपा नेता रहे मौजूद


विरोध प्रदर्शन में भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली चौहान, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य साध्वी गीता प्रधान सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इसके अलावा विशाल त्यागी, दिनेश सिसोदिया, डॉ. विजयलक्ष्मी पंडित, सुनीता शर्मा, शशि चौहान, काशीष चौहान, आदेश चौधरी, रंजना शर्मा, रचना अग्रवाल, राजेश रस्तोगी, भरत टंडन, अर्चित गुप्ता, निमित जायसवाल, प्रदीप सक्सेना, सुरेंद्र बिश्नोई, गौरव श्रीवास्तव, मिंटू ठाकुर, अजय दिवाकर, विपिन प्रजापति, कपिल गुप्ता और अश्वनी शर्मा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!