प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर SP MP की अभद्र टिप्पणी और अपशब्दों के खिलाफ संभल में जन आक्रोश

लव इंडिया, बहजोई/ सम्भल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सांसद आजेंद्र सिंह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी और अपशब्दों के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी ने बहजोई में विशाल धरना प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर सांसद के कृत्य की कड़ी निंदा की।

चौधरी हरेंद्र सिंह जी ने कहा कि ​लोकतंत्र की मर्यादा का उल्लंघन किया गया है “प्रधानमंत्री पद की एक गरिमा होती है। आजेंद्र सिंह ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर न केवल पद का अपमान किया है, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
​ कार्यकर्ताओं ने सांसद आजेंद्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सांसद अपने शर्मनाक बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
​ परमेश्वर लाल सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास विकास के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचता, तो वे इस तरह की ओछी राजनीति और व्यक्तिगत हमलों पर उतर आते हैं।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता और देश के प्रधानसेवक के सम्मान की रक्षा के लिए संकल्पित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी नहीं रुकी, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

अजीत उर्फ राजू जी ने कहा विपक्षियों मैं सदैव ऐसी मानसिकता का परिचय दिया है जिसे हम समाज के प्रति ओक राजनीति का नाम दे सकते हैं उनके द्वारा अपने कार्यकाल में विकास का नाम पर कुछ ना करके केवल गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया गया।

कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया गया मंजू दिलेर जी ने सपा सांसद के विरोध में जमकर नारेबाजी की और कहा समाजवादी पार्टी ने सदैव महिलाओं का अपमान किया है और आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के खिलाफ बोलकर पूरे देश की जनता को शर्मसार किया है इससे इनकी मानसिकता का पता चलता है।

इस विशाल धरने में परमेश्वर लाल सैनी, राजेश सिंघल, मंजू दिलेर, अजीत उर्फ राजू जी, हृदेश यादव,मनोज कठेरिया,विकास वार्ष्णेय, सौरभ गुप्ता,चरण सिंह भारती, सोनू चाहल, जयप्रकाश गुप्ता, मुकुल रस्तोगी , अंकुर अग्रवाल, अवधेश प्रताप, भवनेश राघव,मोक्षिका शर्मा,नकुल सिंह, सजन श्री माली सभा मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने एक स्वर में सांसद राजेंद्र सिंह के इस्तीफे और माफी की मांग की।

अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सांसद समाजवादी आजेंद्र सिंह के विरुद्ध बहजोई में जोरदार प्रदर्शन किया।

​देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सांसद आजेंद्र सिंह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी और अपशब्दों के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी ने बहजोई में विशाल धरना प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर सांसद के कृत्य की कड़ी निंदा की।

चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि ​लोकतंत्र की मर्यादा का उल्लंघन किया गया है “प्रधानमंत्री पद की एक गरिमा होती है। आजेंद्र सिंह ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर न केवल पद का अपमान किया है, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

​ कार्यकर्ताओं ने सांसद आजेंद्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सांसद अपने शर्मनाक बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। परमेश्वर लाल सैनी जी ने कहा कि विपक्ष के पास विकास के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचता, तो वे इस तरह की ओछी राजनीति और व्यक्तिगत हमलों पर उतर आते हैं।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता और देश के प्रधानसेवक के सम्मान की रक्षा के लिए संकल्पित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी नहीं रुकी, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

अजीत उर्फ राजू ने कहा विपक्षियों मैं सदैव ऐसी मानसिकता का परिचय दिया है जिसे हम समाज के प्रति ओक राजनीति का नाम दे सकते हैं उनके द्वारा अपने कार्यकाल में विकास का नाम पर कुछ ना करके केवल गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया गया। समाजवादी पार्टी द्वारा हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया गया मंजू दिलेर जी ने सपा सांसद के विरोध में जमकर नारेबाजी की और कहा समाजवादी पार्टी ने सदैव महिलाओं का अपमान किया है और आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के खिलाफ बोलकर पूरे देश की जनता को शर्मसार किया है इससे इनकी मानसिकता का पता चलता है।

इस विशाल धरने में परमेश्वर लाल सैनी, राजेश सिंघल, मंजू दिलेर, अजीत उर्फ राजू जी, हृदेश यादव,मनोज कठेरिया,विकास वार्ष्णेय, सौरभ गुप्ता,चरण सिंह भारती, सोनू चाहल, जयप्रकाश गुप्ता, मुकुल रस्तोगी , अंकुर अग्रवाल, अवधेश प्रताप, भवनेश राघव,मोक्षिका शर्मा,नकुल सिंह, सजन श्री माली सभा मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने एक स्वर में सांसद राजेंद्र सिंह के इस्तीफे और माफी की मांग की।

error: Content is protected !!