मुरादाबाद। आधुनिक भारत के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी मुरादाबाद की ओर से भूड़े चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम बंटी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर क्रांति और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी विचारधारा पर चलकर समाज में भाईचारा और विकास की भावना को मजबूत करने का काम कर रही है।

कार्यक्रम में नजाकत ठेकेदार, बन्ने पहलवान, राजा अली, अनवर मुमताज, पार्षद अफसर अंसारी, मुहम्मद अनस सहित एआईसीसी और पीसीसी सदस्य, वरिष्ठ नेता, पार्षदगण, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और फ्रंटल प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।