हज़रत जुनैद शाह मियां के सालाना उर्स में धूमधाम से उठी चादर



लव इंडिया, सम्भल। हज़रत जुनैद शाह मियां रह. अले. के सालाना उर्स में धूमधाम के साथ चादर उठीस जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मुल्क और शहर मे अमन शांति एवं भाईचारे को दुआ की गई।


गुरुवार को नगर के मोहल्ला चमन सराय में फ़रजंद अली वारसी के निवास से चादर धूमधाम के साथ उठीस चादर परम्परागत तरीके से दरगाह पहुंची और हज़रत जुनैद शाह मियां रह. अले. के सालाना उर्स के मौके पर मुल्क और शहर में अमन शांति एवं भाइचारे के लिए दुआ की गई। सेंकड़ों हाथ दुआ के लिए उठे।

दरगाह हजरत जुनैद शाह मियां, गुलामाने साबरी कमेटी की और से दरगाह पर चादर का फ़ूलों एवं गाजेबाजे से स्वागत हुआ। चादर पोशी करने के बाद तर्बरूक का वितरण किया गया। सचिव इंतेजार हुसैन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 4 बजे कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा।

इस मौके पर नामित सभासद सैयद शान अली ने बोलते हुए कहा कि चादर पोशी कर अमन शांति का पैग़ाम दिया गया है। फरजान अली वारसी ने कहा कि जुनैद शाह मियां की दरगाह आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।

इस मौके पर इंतजार हुसैन, सय्यद शान अली नामित सभासद उत्तर प्रदेश सरकार, कासिम प्रधान, मोहम्मद वसीम साबरी, शारिक जिलानी, अब्दुरर्हमान, मोहम्मद आकिब आदि रहे।

error: Content is protected !!