बर्तन बाजार में भारत गोटे वाले की दुकान में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका


लव इंडिया, मुरादाबाद। शहर के बर्तन बाजार स्थित भारत गोटे वाले अक्षय अग्रवाल की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग दुकान की बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसके बाद देखते ही देखते धुआं पूरी दुकान और आसपास के क्षेत्र में फैल गया।


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का माल जलकर नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है।


आग लगने की घटना से दुकान स्वामी अक्षय अग्रवाल का बुरा हाल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। सीए अनुज गुप्ता उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए और समझाते रहे कि आग बुझा ली गई है, अब केवल धुआं रह गया है।


घटना के दौरान बाजार में भारी भीड़ जमा हो गई। आग लगने के कारण कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।

error: Content is protected !!