शाहनवाज बने केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष

लव इंडिया, संभल। केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक वार्ष्णेय मेडिकल स्टोर पर संपन्न हुई। जिसमें नूरियो सराय के शाह मेडिकोज के स्वामी मोहम्मद शाहनवाज आलम को केमिस्ट एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष चुना गया।

शुभ चिंतकों ने शाहनवाज के घर और प्रतिष्ठान पर पहुंच कर दी बधाई


तहसील रोड पर स्थित वार्ष्णेय मेडिकल स्टोर पर केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में राहिल भारतीय ने नूरियो सराय निवासी शाह मेडिकाेज के स्वामी मोहम्मद शाहनवाज आलम का नाम केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया। जिसका अनुमोदन सागर मेडिकल स्टोर के स्वामी अनिल कुमार अग्रवाल ने किया।

फूल माला पहनाकर खिलाया गया मिष्ठान

केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने मो. शाहनवाज आलम को संगठन के कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। अतुल त्यागी, श्यामशरण शर्मा, प्रियरत्न आर्य, अभिजीत पॉल आदि ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। केमिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियो ने मो. शाहनवाज आलम को माल्यार्पण करके प्रसन्नता व्यक्त की।


अजय कुमार शर्मा, दुर्वेश सैनी, सुबोध पाल, मो. नसीम, सत्यवीर सिंह, नीरज सैनी आदि मो. शाहनवाज आलम के शाह मेडिकोज नूरियो सराय पहुंचकर कोषाध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए शाहनवाज आलम को माल्यार्पण करके मिष्ठान खिलाया गया और अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की गई। नव मनोनीत कोषाध्यक्ष मौ. शाहनवाज आलम ने तन मन धन और हर प्रकार की ऊर्जा लगाकर केमिस्ट एसोसिएशन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!