टीएमयू में नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर बीटेेक सीएस के स्टुडेंट्स का जलवा

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग-सीओई एवम् कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- सीसीएसआईटी की ओर से नेशनल टेक्नोलॉजी डे- 2026 पर हुईं हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन, पोस्टर प्रजेंटेशन, टेक्निकल ब्लॉग राइटिंग, कोडिंग कंटेस्ट, टेक्निकल क्विज प्रतियोगिताएं

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग-सीओई एवम् कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- सीसीएसआईटी की ओर से नेशनल टेक्नोलॉजी डे- 2026 पर हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन, पोस्टर प्रजेंटेशन, टेक्निकल ब्लॉग राइटिंग, कोडिंग कंटेस्ट, टेक्निकल क्विज़ आदि की प्रतियोगिताओं बीटेक सीएस के स्टुडेंट्स का जलवा रहा।


टेक्नोलॉजी विकास और सामाजिक परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्तिः स्वतंत्र जैन

सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन में बीटेक एआई की सृद्धि गुप्ता अव्वल रहीं। हार्डवेयर प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन में इलेक्ट्रिकल इजीनियरिंग के अनमोल कुमार, अंश शर्मा और शिवम राज का ग्रुप विजेता रहा। पोस्टर प्रजेंटेशन में बीएससी एनीमेशन की तनिषा सक्सेना ने बाजी मारी। टेक्निकल ब्लॉग राइटिंग में बीटेक साइबर सिक्योरिटी के अभिवंश विजेता रहे।


सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन में बीटेक एआई की सृद्धि गुप्ता अव्वल

कोडिंग कंटेस्ट में बीटेक एआई के यशवीर सैनी, जबकि टेक्निकल क्विज़ में बीटेक आईबीएम के तन्मय सेठी और बीटेक एआई की दिपाली जैन विजेता रहे। प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन के विजेताओं को दो-दो हजार रुपए की धनराशि और सर्टिफिकेट्स, जबकि अन्य सभी विजेताओं को केवल सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया। नेशनल टेक्नोलॉजी डे की थीम रेसपांसिबल इन्नोवेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ रही। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के संग कार्यक्रम का शंखनाद हुआ।


हार्डवेयर प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन में ईई के अनमोल कुमार एंड ग्रुप विजेता

इस मौके पर एसेंचर के डिसीजन साइंस एनालिस्ट स्वतंत्र जैन बतौर मुख्य वक्ता, सीओई के डीन प्रो. आरके द्विवेदी, प्रो. अनुराग वर्मा, प्रो. गुलिस्ता खान, आरपी पांडे, डॉ. रूपल गुप्ता, प्रशांत कुमार, डॉ. अलका वर्मा आदि मौजूद रहे। तकनीकी सत्रों में भविष्य की संचार प्रणालियों, उभरती टेलीकॉम तकनीकों एवम् वैश्विक डिजिटल कनेक्टिविटी पर सवाल भी हुए। संचालन स्टुडेंट्स- आशीष उपाध्याय और वर्णिका ने किया।


पोस्टर प्रजेंटेशन में बीएससी एनीमेशन की तनिषा सक्सेना ने मारी बाजी

एसेंचर के डिसीजन साइंस एनालिस्ट श्री जैन ने कहा, टेक्नोलॉजी आज देश के विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, डिजिटल सेवाएं और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में भारत लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। तकनीक केवल मशीनों और सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम जनजीवन को बेहतर बनाने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और देश की आर्थिक प्रगति को गति देने का माध्यम है। ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर सुरक्षा जैसी चुनौतियों का समाधान भी टेक्नोलॉजी के माध्यम से संभव हो रहा है।


टेक्निकल ब्लॉग राइटिंग में बीटेक साइबर सिक्योरिटी के अभिवंश विजेता

एलटीटीसी के असिस्टेंट डायरेक्टर कृष्ण कुमार सिंह यादव ने लाइव टेलीकॉम एंड फ्यूचर कम्युनिकेशन टोपोलॉजी पर ऑनलाइन बोलते हुए आईपी साफ्ट स्विच टेक्नोलॉजी, शहरों के लोकल ट्रंक सिस्टम और देश के विभिन्न टेलीकॉम क्षेत्रों की कार्यप्रणाली से स्टुडेंट्स को दूरसंचार संचालन समझाया।


कोडिंग कंटेस्ट में बीटेक एआई के यशवीर सैनी ने मारी बाजी

श्री यादव ने ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन सिस्टम पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा, उच्च गति डेटा ट्रांसमिशन और आधुनिक दूरसंचार अवसंरचना में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. आरके द्विवेदी ने कहा, वर्तमान समय तकनीकी क्रांति का दौर है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस एवम् ऑटोमेशन भविष्य की दिशा तय कर रहे हैं।


टेक्निकल क्विज़ में तन्मय सेठी और बीटेक एआई की दिपाली विजेता

उन्होंने स्टुडेंट्स को शोध, नवाचार एवम् स्टार्टअप संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुश्री इंदु त्रिपाठी, डॉ. संदीप वर्मा, सुश्री शिखा गंभीर, डॉ. रवि जैन, डॉ. शुभेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, वैभव शर्मा, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. प्रीति रानी, डॉ. मिथिलेश कुमार, अजय रस्तोगी, ज्योति रंजन लाभ, अरून कुमार, गौरी शंकर राय, विकास कुमार, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!