नयन ज्योति अभियान में 115 मरीजों का पंजीकरण, 20 का मुक्त होगा आंखों का ऑपरेशन

लव इंडिया मुरादाबाद। 21 मई 2026 को मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर द्वारा संचालित “नयन ज्योति अभियान” के अंतर्गत 165वां निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर साईं मंदिर, कांठ रोड, मुरादाबाद में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी जे.पी. सिंह, निदेशक डॉ. हरजीत सिंह एवं महाप्रबंधक वित्त अनुराग शंकर मिश्रा उपस्थित रहे।

शिविर में कुल 115 मरीजों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत 20 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया, जबकि 57 मरीजों को निःशुल्क चश्मा वितरण के लिए चिन्हित किया गया।

शिविर के दौरान Asian Vivekanand Super Speciality Hospital एवं Centre for Sight Eye Hospital के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नेत्र एवं सामान्य रोगों से संबंधित निःशुल्क परामर्श, जांच एवं आवश्यक उपचार प्रदान किए। विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को उचित स्वास्थ्य मार्गदर्शन भी दिया गया, जिससे उन्हें बेहतर उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त हुई।

इसके अतिरिक्त, Home Medicare की टीम द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों को घरेलू स्वास्थ्य सेवाओं — जैसे घर पर नर्सिंग सेवा, मरीज देखभाल, ऑपरेशन के बाद देखभाल एवं घरेलू स्वास्थ्य सहायता — के संबंध में जानकारी एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया।

error: Content is protected !!