NEET UG 2026 दोबारा परीक्षा: छात्रों को क्या करना है और क्या नहीं? NTA ने साफ किए बड़े नियम
नई दिल्ली। NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के लाखों छात्र और अभिभावक असमंजस में हैं। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है।
एजेंसी ने साफ कर दिया है कि दोबारा परीक्षा के लिए नया आवेदन नहीं करना होगा और पहले जमा की गई फीस भी वापस की जाएगी। NTA की आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक 3 मई 2026 को हुई परीक्षा अब अमान्य मानी जाएगी और नई तारीख पर दोबारा परीक्षा आयोजित होगी। हालांकि छात्रों की पंजीकरण जानकारी, परीक्षा शहर और अन्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएंगे।
छात्रों को क्या करना है…
- नया फॉर्म बिल्कुल न भरें
NTA ने कहा है कि दोबारा परीक्षा के लिए Fresh Registration नहीं होगा। इसलिए किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट के झांसे में न आएं। - सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट देखें
छात्र केवल NTA और NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें:
NTA Official Website�
NEET Official Portal� - मोबाइल नंबर और ईमेल चालू रखें
नई परीक्षा तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व ईमेल पर भेजे जा सकते हैं। - तैयारी जारी रखें
नई परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। ऐसे में छात्र अपनी तैयारी बीच में न छोड़ें क्योंकि परीक्षा जल्द कराई जा सकती है।
छात्रों को क्या नहीं करना चाहिए?
सोशल मीडिया अफवाहों पर भरोसा न करें
NTA ने साफ कहा है कि केवल आधिकारिक सूचना ही मान्य होगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तारीखों और फर्जी नोटिसों से सावधान रहें।
किसी को पैसे न दें
री-एग्जाम के नाम पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि कोई एजेंट पैसे मांगता है तो वह धोखाधड़ी हो सकती है। बार-बार आवेदन करने की कोशिश न करें। पुराना आवेदन ही मान्य रहेगा। दोबारा फॉर्म भरने से डेटा गड़बड़ी हो सकती है।
फीस रिफंड कैसे मिलेगा

NTA ने प्रेस रिलीज में कहा है कि छात्रों से ली गई परीक्षा फीस वापस की जाएगी। हालांकि रिफंड प्रक्रिया और समयसीमा की विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। संभव है कि फीस उसी बैंक खाते या भुगतान माध्यम में वापस भेजी जाए जिससे भुगतान किया गया था।
एडमिट कार्ड फिर से जारी होंगे
एजेंसी ने कहा है कि री-एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। पुराने एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं रहेंगे।
हेल्पलाइन नंबर जारी
छात्र किसी भी सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
011-40759000
011-69227700
ईमेल:
neetug2026@nta.ac.in
