रेलवे अस्पताल में तपेदिक जागरूकता हेल्थ टॉक और मेडिकल कैंप में 111 लाभार्थियों की हुई जांच

लव इंडिया, मुरादाबाद। रेलवे अस्पताल, मुरादाबाद में रेलवे कर्मचारियों और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य हित में तपेदिक (टीबी) जागरूकता विषय पर विशेष हेल्थ टॉक एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तपेदिक जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना था।


14 मई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सकों ने टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अथर परवेज़ अंसारी ने तपेदिक जागरूकता विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया और उपस्थित लोगों को बीमारी से बचाव के उपाय बताए।


मेडिकल कैंप में डॉ. अथर परवेज़ अंसारी और डॉ. पवन कुमार द्वारा चिकित्सा परामर्श सेवाएं दी गईं, जबकि डॉ. चरण कुमार ने हड्डी रोग (ऑर्थो) संबंधी परामर्श प्रदान किया। कैंप में लाभार्थियों की सुविधा के लिए बीएमडी, पीएफटी, ईसीजी और ब्लड शुगर (रैंडम) जांच की भी व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 111 रेलवे कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की जांच और स्वास्थ्य परामर्श किया गया।


रेलवे अस्पताल प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम को कर्मचारियों और लाभार्थियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। रेलवे अस्पताल, मुरादाबाद द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई गई है।

error: Content is protected !!