Mission International Academy में चार दिवसीय समर कैंप के प्रथम दिवस का भव्य उद्घाटन समारोह

लव इंडिया, संभल। मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप के प्रथम दिवस पर आज भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरिफ़ तुर्की, विजय शर्मा, शिव कुमार गौतम, तौकीर अहमद एवं अन्य सम्मानितगणों ने मैनेजर मुशीर खान तरीन और डायरेक्टर शबाना कोसर, प्रिंसिपल विल्सन राजन, मैनेजर पुत्र अशद तरीन ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। नन्हे मुन्ने की स्वागत की तालियों से पूरा स्कूल परिसर ऊर्जावान हो गया।


कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विल्सन राजन ने अपने उद्घाटन संबोधन में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल गतिविधियों एवं समर कैंप के अंतर्गत आयोजित होने वाले खेलों और अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, सम्भल, आरिफ तुर्की ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, खेल एवं व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें मेहनत, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मंत्र दिया।

विद्यालय के मैनेजर जनाब मुशीर खान तरीन ने भी अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को समर कैंप का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


इस दौरान, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर फैजान अली एडमिन जियाउल्लाह खान और मीडिया इंचार्ज जुनैद इब्राहिम, पीटीआई यासिर वक्कास, फरहा, समरीन, अनामता, शकीबा, उरूज, यमशुना, नसरीन, राजिया, ज़ोया, सबीहा, मरिया, सुभानी, समन, आयशा, शबनम, सुम्बुल, शुमैला, अदीबा, अलवीना, अब्बास, यूनुस, मौलाना, यूसुफ, जुनैद, मुस्तफा, शीराज़, रब-ए-नवाज़, मदीहा, नीलोफर, ज़िया, मौलाना तन्ज़ीम, दरकशां, इरशाद, यासिर, याफिस, सामिया, कमाल, शगुफ्ता आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!