लव इंडिया संभल। आज तुर्की कोल्ड स्टोर के सामने मुरादाबाद रोड, संभल में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी का भव्य उद्घाटन हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम सिंह (चंदौसी), रौनक जी खंड प्रचारक आर०एस०एस० अर्पित अग्रवाल उद्योगपति चंदौसी, प्रदीप वर्मा ‘प्रताप’, तंजील रिजवी मेरठ,क्रिकेट कोच रजत तोमर, विकास कुमार वर्मा एवं गर्वित अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

तदुपरांत अतिथियों द्वारा फीता काटकर लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के उपरांत लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी एवं हकीम रइईस एकेडमी के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम सिंह ने कहा कि संभल नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में क्रिकेट कूट-कूट कर भरा है,लेकिन क्रिकेट सीखने की बुनियादी सुविधाए न मिलने के कारण उनकी योग्यता निखरकर नहीं आती है, लेकिन आज संभल नगर में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी खुलने से युवा खिलाड़ियों में काफी उत्साह है । हमें आशा है कि इस एकेडमी के कोच रजत तोमर के निर्देशन में खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा।

विशिष्ट अतिथि चंदौसी के उधोगपति अर्पित अग्रवाल ने लक्ष्य क्रिकेट अकादमी को संभल क्षेत्र के युवाओं के लिए क्रिकेट सीखने का एक ऐसा मंच बताया, जहां से बच्चे क्रिकेट की बारिकियों को सीखकर भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे, उन्होंने एकेडमी और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
एकेडमी के मुख्य कोच रजत तोमर ने बताया कि एकेडमी में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के युवा खिलाड़ी जिला एवं राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करें।

आगे उन्होंने बताया आज से एकेडमी में खिलाड़ियों के एडमिशन लेने के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैं।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ‘प्रताप’ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान प्रवीण वर्मा ‘गुल्लू’, रजत गुप्ता, दीपक वर्मा, गर्वित अग्रवाल, शुभांशु अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, शुभम शर्मा, अंकुर राघव, बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप वर्मा ‘प्रताप‘ एवं संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया।