यूपी सरकार ने शुरू किया समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 विजन को साकार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को एक बड़े अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में राजधानी के लोकभवन सभागार में समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और अनुभवी वक्ताओं ने विचार रखे। उन्होंने 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने और 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, अनुसंधान, संस्कृति और सामाजिक संरचना पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।
शिक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए नए दिशा निर्देश
केंद्र सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ मिलकर बच्चों की प्रारंभिक देखभाल और शिक्षा को मजबूत करने के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन दिशानिर्देशों में शिक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच संयुक्त योजना, पाठ्यक्रम का समन्वय, और बाल-अनुकूल शिक्षण स्थान उपलब्ध कराने के प्रावधान शामिल हैं।
एसीजेएम कोर्ट में वकील के साथ मारपीट, आरोपी को किया पुलिस के हवाले
अलीगढ़। खैर तहसील परिसर में स्थित एसीजेएम कोर्ट में 1 सितंबर की सुबह, मुकदमा की पैरवी के दौरान तीन लोगों ने एक वकील के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। हंगामा देख अन्य वकील भी कोर्ट में पहुंचे और एक आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित वकील की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कारोबार के तीसरे दिन शेयर बाजार में रही तेजी
कारोबार के तीसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 409.83 अंक की तेजी के साथ 80,567.71 अंक वहीं एनएसई निफ्टी 135.45 अंक चढ़कर 24,715.05 पर बंद हुआ।
सोना में रही तेजी व चांदी में रही नरमी
मुरादाबाद में बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। सोने का भाव दिन में 1,06,730 रुपये तक पहुँच गया। खबर लिखे जाने तक 10 ग्राम सोने का कारोबार 1,05,792 रुपये पर हो रहा था। वहीं चांदी के दाम में नरमी रही। दिन के कारोबार में चांदी का भाव 1,25,341 रुपये पर रहा जबकि खबर लिखे जाने तक यह 1,24,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार हो रहा था।
अलीगढ़ में पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी
अलीगढ़। पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। एक ही नाम से कई मतदाता दर्ज होने की घटनाएं मिली हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डी-डुप्लीकेट सॉफ्टवेयर के माध्यम से 19 अगस्त से 29 सितंबर तक सूची तैयार की जा रही है। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सत्यापन सूची भी बनाई जा रही है। अलीगढ़ के सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे ताकि सूची में गड़बड़ी दूर की जा सके और चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।
अजवाइनढेर में डेंगू का संक्रमण, दो व्यक्ति पॉजीटिव
अलीगढ़। दादों क्षेत्र के गांव अजवाइनढेर में डेंगू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गांव के सत्यवीर यादव और पंकज यादव डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। समाजसेवी सत्यवीर यादव ने कहा कि गांव में कहीं भी डेंगू का लार्वा हो सकता है और इसकी जांच कराई जानी चाहिए। दोनों संक्रमित मरीजों को अलीगढ़ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
टप्पल में बनी बाढ़ चौकी पर लटके मिले ताले
अलीगढ़। टप्पल इलाके में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बनाई गई बाढ़ चौकी पर ताले लटके मिले। मौके पर मंडी के गार्ड को बुलवाकर ताले खोले गए। जांच में चौकी में कोई मौजूद नहीं था। केवल चार कुर्सी और एक मेज ही नजर आई वहीं कुत्ते कैम्प्स में घुटे हुए मिले। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि टप्पल इलाके में बाढ़ की निगरानी के लिए चौकी बनाई गई थी, लेकिन इसकी देखरेख में कमी सामने आई है।
यूपी में मॉनसून सक्रिय, 5 सितंबर तक बौछारों का अनुमान
उत्तर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय है और कई जिलों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चमक-गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 6 से 9 सितंबर के बीच मौसम में कुछ बदलाव की उम्मीद है, लेकिन 9 सितंबर को फिर बारिश के आसार हैं। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, एटा, मैनपुरी सहित अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यूपी टी-20 के फाइनल में पहुंची काशी रुद्रास
लखनऊ। यूपी टी-20 के फाइनल में पहुंची काशी रुद्रास , मेरठ मावेरिक्स को हराकर फाइनल में पहुंचा , काशी रुद्रास ने मेरठ मावेरिक्स को 5 रनों से हराया , आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में काशी की शानदार जीत , काशी की ओर बॉलर शिवम मावी ने 2 विकेट चटकाए
घाघरा नदी पर बने पुल संजय सेतु पर आई दरार
बहराइच। घाघरा नदी पर बने पुल संजय सेतु पर आई दरार, व्यस्ततम पुल पर दरार आने से लगा भीषड़ जाम, श्रावस्ती,बलरामपुर,गोंडा को लखनऊ से जोड़ता है पुल, पुल पर दरार आने की सूचना पाकर पहुंचा प्रशासन, थाना जरवल इलाके के घाघराघाट पुल का मामला
ऑनलाइन रिश्वत का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल
प्रतापगढ़। ऑनलाइन रिश्वत का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल, एसओ,दारोगा,सिपाही ऑनलाइन भिजवाने में उलझे, पत्नी, बेटी व परिचितों के खाते में हुआ पैसा ट्रांसफर, हथिगवां व लीलापुर थाने की पुलिस पर लगे आरोप, स्क्रीनशॉट वायरल होने पर सीओ मामले की जांच में जुटे
शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग
बहराइच। शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, आग की चपेट में आकर दुकान मालिक झुलसा, दुकान मालिक को इलाज के लिए कराया गया भर्ती, स्थानीय लोगों द्वारा आग पर पाया गया काबू, बहराइच के थाना मोतीपुर इलाके का मामला
दीवार गिरने से तीन मासूम बच्चे दबे
कानपुर । दीवार गिरने से तीन मासूम बच्चे दबे , परिजन घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया, सजेती थाना क्षेत्र के हुसैना गांव की घटना
ट्रैफिक पुलिस कर्मी, ऑटो रिक्शा चालक के बीच मारपीट
अलीगढ़। ट्रैफिक पुलिस कर्मी,ऑटो रिक्शा चालक के बीच मारपीट, ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की, ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर अवैध वसूली का लग रहा आरोप, बन्नादेवी थाना इलाके के सूतमील चौराहा जीटी रोड की घटना
बाघ ने कुत्ते पर किया हमला
सीतापुर। बाघ ने कुत्ते पर किया हमला, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा बाघ, लाठी-डंडों से लैस होकर खेत पहुंचे ग्रामीण, टाइगर एक्सपर्ट को खेत की से मिले बाघ के बाल, महोली इलाके के कठिघरा श्यामजीरा मार्ग का मामला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कन्नौज दौरा
कन्नौज। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कन्नौज दौरा, 7 अगस्त को कन्नाज आएंगे अखिलेश यादव, लखनऊ से दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे ठठिया, दिवंगत ब्रजेश राठौर के घर पहुंचकर देंगे श्रद्धांजलि, इंदरगढ़ और उमर्दा भी जाएंगे अखिलेश यादव, दिवंगत सपा समर्थकों को देंगे श्रद्धांजलि, कई और सपा नेताओं के घर भी जा सकते अखिलेश
कार 11 फीट गहरे गड्ढे में समाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सहारनपुर। कार 11 फीट गहरे गड्ढे में समाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल , एक महिला समेत पांच लोग थे सवार, सभी को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया, घटनास्थल पर नहीं था चेतावनी बोर्ड, संकेत चिन्ह, पीड़ित ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर, थाना गंगोह क्षेत्र का मामला
मोबाइल लूट कर भाग रहे युवक को पकड़ा
लखनऊ। मोबाइल लूट कर भाग रहे युवक को पकड़ा, एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का मामला
महिला को पीटने का वीडियो वायरल
मऊ। महिला को पीटने का वीडियो वायरल, महिला को उसकी बहू द्वारा पिटा जा रहा , मऊपूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।
भारी बारिश की कहीं चेतावनी नहीं
लखनऊ। यूपी में मानसूनी बारिश का दायरा सिमटा, अगले 4-5 दिन उमस भरी गर्मी का रहेगा असर, ज्यादातर जिलों में बारिश थमने से तापमान बढ़ा,. गुरुवार को दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश के आसार, भारी बारिश की कहीं चेतावनी नहीं
विधि की मान्यता को लेकर उग्र हुए थे छात्र
बाराबंकी। रामस्वरूप यूनिवर्सिटी ने जारी किया सर्टिफिकेट, यूनिवर्सिटी ने जारी किया BCI का मान्यता सर्टिफिकेट, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जारी किया पत्र, विधि की मान्यता को लेकर उग्र हुए थे छात्र।
बारिश भी बना भीषण जाम का कारण
नोएडा। दिल्ली से नोएडा जाने वाले मार्ग पर जाम , चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर नोएड़ा जाने वाले मार्ग पर जाम , रेंग रेंग कर चल रही है हज़ारों गाड़ियां , पीक हॉर्स में वाहनों का दवाब ज्यादा होने से जाम , बारिश भी बना भीषण जाम का कारण
मतदाताओं के फार्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 का कराए सत्यापन
लखनऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने की समीक्षा, अयोध्या विधानसभा की निर्वाचक नामावलियों की समीक्षा, वोटर लिस्ट एक माह में त्रुटिरहित,स्पष्ट बनाने के निर्देश , मतदाताओं के फार्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 का कराए सत्यापन, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण-समयबद्ध निस्तारण करें-नवदीप
मंत्री ओपी राजभर के आवास के बाहर प्रदर्शन
लखनऊ। मंत्री ओपी राजभर के आवास के बाहर प्रदर्शन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन, घायल छात्रों पर विवादित टिप्पणी का किया विरोध
वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत
अम्बेडकरनगर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, संभल जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं मृतक , अम्बेडकरनगर में आयुर्वेदिक दवा बनाकर बेचते थे मृतक, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से हुआ फरार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के टाण्डा मार्ग पर हुआ हादसा
स्पा सेंटर के नाम पर देहव्यापार का गंदा धंधा
वाराणसी। स्पा सेंटर के नाम पर देहव्यापार का गंदा धंधा, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की छापेमारी, अपार्टमेंट में चल रहा था देहव्यापार का धंधा,. 2 युवतियों समेत संचालक और एक ग्राहक अरेस्ट, मौके से शक्तिवर्धक दवाएं, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, वाराणसी के सारनाथ थाना का मामला
घर पर बुलाकर जानलेवा हमला
हाथरस। 2 सगे भाइयों को घर पर बुलाकर जानलेवा हमला, हमलावरों ने घर बंद कर 2 भाइयों को बेरहमी से पीटा, तीसरे भाई और घर वालों ने बचाई जान, अर्धनग्न अवस्था में हमलावर ने फावड़ा से किया हमला, युवक सिर में आई गंभीर चोटे, पुलिस बनी बेखबर, हाथों में फावड़ा लिए अपराधी का वीडियो वायरल, थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी की घटना
ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज
हापुड़। ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत मामला, मृतक के पुत्र की तहरीर पर ट्रक चालक पर मुकदमा, 3 दिन पूर्व ट्रक ने साइकिल सवार को मारी थी टक्कर, थाना कपूरपुर में ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज हुआ
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यशैली पर फिर सवाल
अलीगढ़। एचएमए स्लॉटर हाउस एक महीने बाद फिर खोला गया, प्रदूषण बोर्ड ने 17 अगस्त को स्लॉटर हाउस सील किया था, PTP,ब्लोअर की कमी दिखाकर स्लॉटर हाउस किया था सील, एक महीने में नियम शिथिल कर स्लॉटर हाउस को अभयदान, यूपी प्रदूषण बोर्ड का स्लॉटर हाउसों से मिलीभगत का खेल जारी , योगी सरकार स्लॉटर हाउसों के मामले में सख्ती करती है, पर अधिकारी मिलीभगत करके नियम कानून तोड़ रहे हैं, मथुरा बाईपास रोड पर कोल तहसील में है HMA स्लॉटर हाउस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यशैली पर फिर खड़ा हुआ सवाल
रामपुर में 6 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त
लखनऊ। यूपी आवास विकास परिषद की बड़ी कार्रवाई, रामपुर में 6 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त, जमीन पिछले 40 साल से कब्ज़े में थी, हरदोपट्टी की 1390 वर्गमीटर भूमि खाली कराई, अभियान में DM,राजस्व,पुलिस प्रशासन रहा मौजूद
आगरा में भारी बारिश, कल बंद रहेंगे स्कूल
आगरा। आगरा में भारी बारिश, कल बंद रहेंगे स्कूल, कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निर्देश किए जारी, आदेशों की अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई-डीएम
गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन तेज
लखनऊ। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन तेज, 600 करोड़ की लागत से स्टेशन का कायाकल्प, स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जा रहा विकसित, दिसंबर तक दूसरे चरण का काम पूरा करने का लक्ष्य, दो पुराने फुटओवर ब्रिज हटाने की तैयारी, यात्री लिफ्ट,एस्केलेटर से सीधे प्लेटफॉर्म पहुंच सकेंगे, FOB हटने से प्लेटफॉर्म पर जगह बढ़ेगी,भीड़ कम होगी
बिना टिकट यात्रा न करें
लखनऊ। लखनऊ मंडल में रेलवे का औचक चेकिंग अभियान, पिछले महीने पकड़े गए 5943 बिना टिकट यात्री, यात्रियों से वसूले गए 5.02 करोड़ रुपये जुर्माना, DRM गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में चला अभियान, स्लीपर,AC कोच में पकड़े गए दैनिक यात्री,पुलिसकर्मी, रेलवे ने की अपील बिना टिकट यात्रा न करें
10 जालसाजों पर FIR
हमीरपुर । फसल बीमा योजना में जालसाजी का मामला, जालसाजी करने वालों पर डीएम का बड़ा एक्शन, डीएम के आदेश पर 10 जालसाजों के खिलाफ FIR दर्ज, एसडीएम ने 10 जालसाजों के खिलाफ FIR कराई दर्ज, सरकारी भूमि के घाटों का कराया था फसल बीमा, राठ कोतवाली में दर्ज कराई गई 10 जालसाजों पर FIR
उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। ईआईसी एक्सपोर्ट इंटरनेशनल कॉरपोरेशन (EIC Export International Corporation) के महाप्रबंधक प्रफुल्ल चौहान (General Manager Prafull Chauhan) ने अपनी फर्म के उत्पादों की डिजाइन की नकल किए जाने से दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा किया है। उनका कहना है कि फर्म द्वारा तैयार किए गए मूल…
लव इंडिया, इंदौर। दीपावली और धनतेरस की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए इंदौर में दो दिवसीय लाइफस्टाइल प्रदर्शनी ‘रंगरेज़्ज़ा बाय आरंभ–दिवाली एडिशन’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2026 को होटल इंफिनिटी, बॉम्बे हॉस्पिटल के पास किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, दोनों दिन प्रदर्शनी सुबह 10 बजे…
लव इंडिया, मुरादाबाद। लगातार हुई भारी बारिश के कारण धान की फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता ने लोदीपुर जवाहर नगर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित खेतों में पहुंचकर फसल की स्थिति देखी और किसानों से नुकसान…
फ्लाईदुबई फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी सह-पायलट की पहचान हम्माम अल-हमामी के रूप में हुई है। उसकी पृष्ठभूमि और हमले के मकसद की जांच जारी है। दुबई/तेल अवीव: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले सह-पायलट की पहचान हम्माम…
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी,मुरादाबाद के डीएलएड विभाग एवम् फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम् पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। समारोह का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि के संग हुआ। डीन स्टुडेंटस वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह…
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के फॉरेंसिक साइंस विभाग की ओर से एक्सपर्ट टॉक्स, मॉक एक्सकेवेशन, मूट कोर्ट, एआई सेशन और स्टार्टअप पिचिंग सरीखे हुए प्रोग्राम्स लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के फॉरेंसिक साइंस विभाग की ओर से आयोजित पांच दिनी…
लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के आह्वान पर शिवसैनिकों ने शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित पारसनाथ प्लाजा से भगवा ध्वज लेकर प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ता “जय भवानी, जय शिवाजी”, “भ्रष्टाचार बंद करो” और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े नारे लगाते हुए आगे बढ़े।शिवसेना के अनुसार, जब…
संभल। बहजोई-संभल रोड स्थित पक्के बाग, सराय तरीन के श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में भगवान गोरखनाथ की अमर गाथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान गोरखनाथ की अमर गाथा का श्रवण किया। कार्यक्रम में संभल के भाजपा नेता राजेश सिंघल ने भगवान गोरखनाथ के समक्ष माथा…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद ने वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन- टीएचई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स- 2027 में स्थान बनाया है। टीएमयू को 1801-2000 के ग्लोबल रैंक बैंड में शामिल किया गया है। यह यूनिवर्सिटी के लिए विशेष उपलब्धि है, क्योंकि टीएमयू पहली बार…
मुरादाबाद। शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक होटल मानसरोवर पैराडाइज में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज और बालासाहेब ठाकरे के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई। बैठक में शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को…
लव इंडिया, संभल। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यक्रम के दौरान हुई झड़प के विरोध में संगठन की संभल जिला इकाई ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट, संभल को दिया गया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की…
संभल/चंदौसी। बड़नगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा के संभल जनपद पहुंचने पर असमोली, संभल और चंदौसी क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जलपान शिविरों के जरिए यात्रियों का अभिनंदन किया गया। यात्रा के अलग-अलग पड़ावों पर ग्राम चौपाल और लाभार्थी संवाद के कार्यक्रम भी आयोजित…
लव इंडिया, इंदौर। दिवाली फेस्टिवल को और भी खास बनाने के लिए अरच्चीज & गुर्बानी एग्जिबिशन द्वारा 2 अक्टूबर को एक भव्य शॉपिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 2 अक्टूबर, शुक्रवार को दस्तूर गार्डन, स्कीम 71, रिंग रोड, में सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगी। प्रवेश निःशुल्क…
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में टाइम्स नेटवर्क और ज़ूम के सहयोग से सजा प्रदेश का सबसे बड़ा कैंपस इन्नोवेशन और करियर ड्राइव, ओरल केयर इन्नोवेटर्स ने जीता 25 हजार का शीर्ष खिताब लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में यूपी राइज- 2026ः संवाद, संकल्प, सफलता में ओरल केयर इन्नोवेटर्स टीम ने अपने उत्कृष्ट नवाचार के…
लव इंडिया, मुरादाबाद। जिले में लगातार हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने के साथ तेज हवा के कारण धान, गन्ना और उड़द की खड़ी फसलें खेतों में बिछ गई हैं। प्रशासन ने फसल क्षति का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश दिए…
लव इंडिया, मुरादाबाद। शहर में हृदय रोगियों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में DMR सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने एक नई पहल की है। अस्पताल में अत्याधुनिक कैथ लैब (Cath Lab) का शुभारंभ किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नई कैथ लैब के शुरू होने से मरीजों को हृदय संबंधी जांच और…
लव इंडिया, संभल। संभल हिंसा मामले में आरोपी मुल्ला अफरोज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत जारी निवारक हिरासत के आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार पर 10 लाख रुपये की कॉस्ट…
लव इंडिया, मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पीडीए बैठक के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब अचानक बिजली चली गई। बैठक को संबोधित कर रहे सपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन बिजली और माइक की समस्या से नाराज हो गए…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के टीएमयू इन्क्यूबेशन फाउंडेशन- टीएमआईएफ और शिक्षा मंत्रालय की एआईसीटीई- डीओएसईएल-इन्नोवेशन सेल के संयुक्त तत्त्वावधान में डवलपिंग, इन्नोवेशन कल्चर एंड एंटरप्रिन्योरशिप- डीआईसीई कार्यक्रम के तहत टीएमयू के इन्क्यूबेशन सेंटर में हुए एक्सपर्ट लेक्चर में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, मूंढापांडे के स्टुडेंट्स को रचनात्मक सोच, व्यावहारिक समस्या-समाधान की…
लव इंडिया, मुरादाबाद। गांगन नदी की जमीन पर कथित रूप से अवैध तरीके से कॉलोनियां बसाए जाने के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संविधान) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल आयुक्त कार्यालय मुरादाबाद पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मंडल आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई। संगठन के राष्ट्रीय…
लव इंडिया, नई दिल्ली/लखनऊ। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन (AISMF) ने नीरज गुप्ता को उत्तर प्रदेश के जोन-2 का प्रदेश महामंत्री (Pradesh Mahamantri) नियुक्त किया है। फेडरेशन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र की तारीख 31 अगस्त 2026 है और पत्र के अनुसार नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। नियुक्ति पत्र…
उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत सोमवार को मुरादाबाद में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सवाल उठाते हुए इसे ‘वोट चोरी’…
लव इंडिया मुरादाबाद। पर्वाधिराज दसलक्षण महापर्व-2026 के समापन अवसर पर परम पूज्य आचार्य108 भद्रबाहु सागर जी महाराज एवम् पूज्य क्षुल्लक 105 वृषभ सागर महाराज के मंगल सान्निध्य में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी परिसर में श्रीजी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात रथ के सन्मुख पूजन और शांतियज्ञ हुआ। गाजे-बाजे सहित श्रीजी को रथ…
मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा एवं गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने रामलीला मंचन क्षेत्र, रामलीला ग्राउंड एवं दसवां घाट क्षेत्र में…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय,मुरादाबाद में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का दस दिवसीय आयोजन श्रद्धा, आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास की अद्भुत छटा बिखेरते हुए सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। दस दिनों तक विश्वविद्यालय परिसर का वातावरण प्रातःकालीन पूजा-अर्चना, शांतिधारा, प्रवचन, आरती और संध्याकालीन भजनों से गूंजता रहा। प्रतिदिन पंच परमेष्ठि पूजन, चौबीसी जिन पूजन, चंद्रप्रभु भगवान…
लव इंडिया, संभल। कल्कि धाम निर्माण से जुड़े आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें एक विदेशी नंबर से लगातार फोन किए जा रहे थे। फोन रिसीव नहीं करने के बाद कथित तौर पर एक ऑडियो संदेश भी भेजा गया।…
मुरादाबाद में आसमान में छेद हो गए! 14 घंटे से लगातार बरस रहे बादल, शहर बेहाल रात 12 बजे से शुरू हुई बारिश अपराह्न तीन बजे तक नहीं थमी, कभी तेज तो कभी रिमझिम—जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त उमेश लव, लव इंडिया मुरादाबाद। शुक्रवार की आधी रात से शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक थमने का…
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के एक पत्रकार के बीच तीखी सवाल-जवाब की स्थिति सामने आई। पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया, जिस पर जयशंकर ने संक्षिप्त लेकिन तीखा जवाब दिया। घटना 25 सितंबर 2026 को…
उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में सब पे नजर हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र एवं चैनल के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पत्रकारिता, चिकित्सा, शिक्षा, पुलिस-प्रशासन, व्यापार, निर्यात और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली कई विभूतियों को स्मृति-चिह्न और प्रमाणपत्र देकर…
न्यूयॉर्क। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 24 सितंबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में संबोधन किया। नेतन्याहू के मंच पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में प्रतिनिधि हॉल से बाहर निकल गए। इसके बाद उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ही बाहर जा रहे प्रतिनिधियों पर टिप्पणी से की। उनके पूरे भाषण का…
लव इंडिया, मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के दशम एवं अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना और धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रीजी की शांतिधारा, विधान, प्रवचन, आरती और भक्तामर दीप आराधना में भाग लिया। दो परिवारों…
मुरादाबाद/संभल। विदेश में पढ़ाई और अच्छी नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर एक युवक से लाखों रुपये लेने वाली प्लेनेट ओवरसीज एजेंसी को सेवा में कमी और लापरवाही के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग, संभल के आदेश का सामना करना पड़ा है। आयोग ने एजेंसी के प्रबंधक/प्रोपराइटर अमृत सिंधु को परिवादी मनी मांगट को शेष फीस…
लव इंडिया, मुरादाबाद। किसी की जिंदगी बर्बाद करने के इरादे से किया गया तेजाब हमला आखिरकार हमलावरों पर ही भारी पड़ गया। मुरादाबाद की अदालत ने घरेलू विवाद से जुड़े मामले में महिला पर तेजाब फेंकने के दोषी पाए गए तीन आरोपियों को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने तीनों दोषियों…
लव इंडिया, मुरादाबाद। यूपीआई से जुड़े नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध को लेकर शिवसेना ने मुरादाबाद में व्यापारियों के बीच हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत छत्रपति शिवाजी चौक से की गई। इसके बाद शिवसेना पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड, बुध बाजार, टाउन हॉल और ताड़ीखाना…
लव इंडिया, मुरादाबाद। ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी से जुड़े करीब 78 करोड़ रुपये के कथित गबन और धोखाधड़ी के मामले में लखनऊ की आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने मुरादाबाद में कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया। यह मामला वर्ष…
लव इंडिया,मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में दस लक्षण महापर्व के अष्टम दिवस उत्तम आकिंचन्य धर्म श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिकता के साथ मनाया गया। स्वर्ण कलशों से श्रीजी के अभिषेक का सौभाग्य शुभम, सूर्यांश, शिवांश और लक्ष्य जैन ने भगवान का अभिषेक करने का पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्री सम्यक जैन पुत्र श्री राजीव…
लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (टिमिट) में विद्यार्थियों के ज्ञान, तर्कशक्ति एवं कॉर्पोरेट जगत की समझ को विकसित करने के उद्देश्य से “कॉर्पोरेट क्विज चैलेंज-2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 24 सितंबर 2026 को सेमिनार हॉल, टिमिट में किया गया, जिसमें एमबीए के विद्यार्थियों…
बागपत का जिलाधिकारी बनाए जाने के बाद दिव्यांशु पटेल चले गए और उनके स्थान पर उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हिमांशु कौशिक नगर आयुक्त के तौर पर मुरादाबाद नगर निगम पर आ गए। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने महापौर विनोद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की और…
लव इंडिया, मुरादाबाद। जिले में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक नई परियोजना की शुरुआत की गई है। दिल्ली रोड पर मझोला थाना क्षेत्र के पास 3/4 यूनिट अग्निशमन केंद्र के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। 24 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में…
लव इंडिया, मुरादाबाद। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से ओबीसी, एससी, एसटी, महिलाओं तथा अन्य वंचित वर्गों से संबंधित मांगों को लेकर सिविल लाइंस स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। बाद में यहां से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में दसलक्षण महापर्व का अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। स्वर्ण कलशों से श्रीजी के अभिषेक करने का पुण्य लाभ सौभाग्य हर्षित, अरिहंत, अर्चित और अविनाश जैन ने प्राप्त किया। इसके पश्चात स्वर्ण झारी से शांतिधारा का पुण्यार्जन आदर्श,…
उमेश लव लव इंडिया संभल। संभल में नवंबर 2024 में हुई हिंसा के दौरान जली स्कोडा कार के बीमा दावे के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, संभल ने बीमा कंपनी को वाहन स्वामी के पक्ष में 3,32,991 रुपये की बीमा धनराशि 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित अदा करने का आदेश दिया है। आयोग…
मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। इस अवसर पर भगवान श्रीजी की प्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री सर्वोदय जैन एवं श्रीमती रजनी जैन परिवार तथा श्री मनोज जैन एवं श्रीमती अंजलि जैन, चि….
उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद के नवनियुक्त जिलाधिकारी अनुनय झा ने कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन में संवाद और समन्वय जरूरी है और व्यक्तिगत टिप्पणी के बजाय तथ्यात्मक आलोचना स्वीकार है। उन्होंने आम लोगों से अपनी समस्याएं प्रशासन…
लव इंडिया, मुरादाबाद। नगर निगम परिसर में महिला से कथित मारपीट और अन्य आरोपों से जुड़े मामले में न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी है। मामले की वादिनी ठाकुर मंजू राठौर की ओर से दाखिल आपराधिक पुनरीक्षण याचिका में जिला एवं सत्र न्यायालय ने रिविजन स्वीकार किए जाने के बाद विपक्षी पक्ष को नोटिस जारी किए हैं।…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू), मुरादाबाद में दसलक्षण महापर्व के सातवें दिवस उत्तम तप धर्म का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। स्वर्ण कलशों से श्रीजी के अभिषेक का प्रथम सौभाग्य दिव्यांशु, द्वितीय स्वर्ण कलश से मैनेजमेंट कॉलेज के डीन प्रो. विपिन जैन, तृतीया और चतुर्थ स्वर्ण कलशों से सौभाग्य…
लव इंडिया, मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के सातवें दिन मंगलवार, 22 सितंबर को उत्तम तप धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। दिगंबर जैन परंपरा में 22 सितंबर को दशलक्षण पर्व का सातवां दिन उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया जा रहा है।…
लव इंडिया, मुरादाबाद। स्टेशन रोड स्थित होटल प्रेम चुनरिया में शिवसेना पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद भगवा तिलक लगाकर “जय भवानी, जय शिवाजी” के उद्घोष के बीच कार्यक्रम आगे बढ़ा। सम्मेलन का…
मुरादाबाद के नए डीएम होंगे अनुनय झा, हिमांशु कौशिक संभालेंगे नगर आयुक्त की जिम्मेदारी उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 14 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। खास बात यह है कि मुरादाबाद के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया…
उमेश लव, मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव से पहले मुरादाबाद में राजनीतिक पोस्टरबाजी को लेकर विवाद सामने आया है। शहर में दिल्ली हाईवे समेत कुछ स्थानों पर समाजवादी पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए ‘गुंडाराज’, ‘माफियाराज’ और ‘अखिलेश ने लूट लिया था पूरा प्रदेश’ जैसे स्लोगन वाले होर्डिंग लगाए जाने का…
लव इंडिया, मुरादाबाद। बिलारी तहसील में आयोजित तहसील दिवस में दुकान के लेन-देन से जुड़ी शिकायत देने के बाद भी निस्तारण न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर बिलारी थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गुलाम मोहम्मद पुत्र कल्लू,…
लव इंडिया, संभल। थाना हयातनगर क्षेत्र के पक्के बाग स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, बहजोई-सम्भल रोड, सरायतरीन में 21 सितंबर, सोमवार को बाबा अमरनाथ बर्फानी के 27वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भंडारे से एक दिन पूर्व रविवार को मंदिर परिसर…
मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन रविवार को उत्तम सत्य धर्म की श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आराधना की गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजी की पूजा-अर्चना, अभिषेक और शांतिधारा में भाग लिया। दशलक्षण महापर्व में 20 सितंबर को उत्तम सत्य धर्म…
लव इंडिया मुरादाबाद। गोकुल दास हिंदू गर्ल्स कॉलेज, मुरादाबाद में आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को NSS की दोनों इकाइयों ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर चेतना जागृत करना और नशामुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण में…
लव इंडिया मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद में आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो चारू मेहरोत्रा की अध्यक्षता एवं निर्देशन में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने विगत 9-10 वर्षों में महाविद्यालय में आए सकारात्मक परिवर्तन और बदलाव को…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू), मुरादाबाद में उत्तम शौच धर्म जैन धर्म के दशलक्षण पर्व का चौथा धर्म है, जिसका अर्थ मन, वचन और शरीर से लोभ का त्याग कर आत्मा की पवित्रता को प्राप्त करने की भावना के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्वक मनाया गया। नौवें तीर्थंकर भगवान श्री पुष्पदंत जी का…
उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। पारिवारिक अनबन के बाद पत्नी से अलग रह रहे मुरादाबाद के एक न्यूरोसर्जन डॉक्टर को अपने दोनों बच्चों के भरण-पोषण के लिए हर महीने 1.20 लाख रुपये अंतरिम भरण-पोषण के रूप में देने का आदेश परिवार न्यायालय ने दिया है। न्यायालय के आदेश के मुताबिक दोनों बच्चों के लिए 60-60…
लव इंडिया, मुरादाबाद। लाइनपार क्षेत्र के जयंतीपुर में आयोजित गणपति पूजा कार्यक्रम में शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने पदाधिकारियों के साथ भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गणपति महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भाजपा…
लव इंडिया, संभल। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की राज्य सलाहकार परिषद का गठन किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की ओर से जारी सूची में संभल के मुशीर खां तरीन को भी परिषद का सदस्य बनाया गया है। जारी सूची में…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू), मुरादाबाद में दशलक्षण महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। उत्तम आर्जव धर्म के अवसर पर जिनालय एवं रिद्धि-सिद्धि भवन परिसर में पूजन-अर्चन, अभिषेक, शांतिधारा, आरती, तत्त्वार्थ सूत्र वाचन, पंचमेरु पूजा एवं दशलक्षण पूजा संपन्न हुई। धार्मिक प्रवचनों के माध्यम से मन, वचन और कर्म में…
हरिद्वार। वर्ष 2006 के बहुचर्चित निठारी कांड से जुड़े रहे सुरेंद्र कोली की शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के हरिद्वार में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उसका शव भूपतवाला क्षेत्र में सप्त सरोवर रोड स्थित एक चाय की दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो…
लव इंडिया संभल। केमिस्ट एसोसिएशन ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्म दिवस मनाया। उन्हें आधुनिक युग का विश्वकर्मा बताकर दीपावली मनाई। तिरंगा मार्केट में शर्मा मेडिकोज पर केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से 11 दिए जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के चित्र पर मिष्ठान का भोग लगाया गया। इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच के…
दशलक्षण महापर्व के द्वितीय दिवस पर पूजन, आरती, भक्तामर पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय- टीएमयू, मुरादाबाद में अनादि निधन दश लक्षण महापर्व के द्वितीय दिवस को उत्तम मार्दव धर्म की भावना के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्वक मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित जिनालय में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में…
सपना चौधरी केस में फिर टली सुनवाई, 8 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई लव इंडिया, मुरादाबाद। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी से जुड़े वर्ष 2019 के मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम कार्यक्रम के मामले में गुरुवार को प्रस्तावित सुनवाई एक बार फिर टल गई। अदालत में जज साहब के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) परिसर, मुरादाबाद में पर्वाधिराज दसलक्षण महापर्व-2026 का शुभारंभ आज अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। ‘वंदितु सव्वसिद्धे’ के मंगल उद्घोष और ‘जय जिनेंद्र’ के जयघोष से पूरा विश्वविद्यालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। महापर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना की गई। महोत्सव का…
लव इंडिया मुरादाबाद। किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ, जनपद मुरादाबाद ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कृषि, सिंचाई, फसल खरीद, किसान सम्मान निधि, भूमि अभिलेख और ग्रामीण सुविधाओं से जुड़ी करीब 20 मांगें उठाई गईं। ज्ञापन…
लव इंडिया, मुरादाबाद। जिला अस्पताल में कथित भ्रष्टाचार, आम जनता के आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न तथा निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों में मरीजों से अधिक शुल्क वसूले जाने के आरोपों को लेकर शिवसेना ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारी सीएमओ कार्यालय…
लव इंडिया, मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद की कार्यकारिणी की बैठक में अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक में 10 और…
लव इंडिया, संभल। बहजोई-संभल रोड स्थित श्री पातालेश्वर मंदिर, पक्का बाग, सराय तरीन में बाबा अमरनाथ बर्फानी के 27वें विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से भंडारे की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।आयोजकों के अनुसार, 21 सितंबर, सोमवार को होने वाले इस विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं…
प्रो. रवि जैन/डॉ. अर्चना जैन। पर्युषण शब्द संस्कृत से आया है, जिसका अर्थ है आत्मा के समीप वास करना अथवा कर्मों का क्षय करना। यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। दिगंबर परंपरा में इसे दशलक्षण पर्व के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दौरान दस उत्तम धर्मों- दशलक्षण…
लव इंडिया मुरादाबाद। शिवसेना ने ‘त्योहार मनाओ, संस्कृति बचाओ, संस्कार लाओ’ अभियान के तहत गणपति महोत्सव के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में जिले की विभिन्न तहसीलों और महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में गणपति पूजन एवं विसर्जन कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है।…
तिरुनेलवेली। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में गणेश चतुर्थी के दौरान बिरयानी दुकान के एक विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दुकान के बाहर लगाए गए बैनर में भगवान गणेश की तस्वीर को बिरयानी के साथ दिखाया गया था। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला…
उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। देशी शराब की दुकानों पर कथित ओवररेटिंग, निर्धारित समय से पहले और बाद में बिक्री तथा मंदिरों और शिक्षण संस्थानों के आसपास शराब की दुकानों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संविधान) ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के मंडल अध्यक्ष ठाकुर मंजू राठौर के नेतृत्व में पदाधिकारी…
लव इंडिया, मुरादाबाद। फैशन की दुनिया में इन दिनों एथनिक वियर को मॉडर्न अंदाज में पहनने का ट्रेंड युवतियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसी कड़ी में फारसी सलवार के साथ अलग-अलग डिजाइन की कुर्तियों का कॉम्बिनेशन खासा पसंद किया जा रहा है। पारंपरिक लुक के साथ मॉडर्न टच देने वाले ये…
उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए मुरादाबाद नगर निगम भी पूरी तरह तैयार है। नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर शहर में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया…
लव इंडिया मुरादाबाद। लाइनपार के जयंतीपुर क्षेत्र में शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों के कथित उत्पीड़न और शोषण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि…
लव इंडिया, मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में सर्राफ के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी कर रकम और जेवरात हड़पने के लिए फर्जी लूट की कहानी रचने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सर्राफ के नौकर ने ही लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। जांच आगे बढ़ी तो…
उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान केनरा बैंक के मुरादाबाद मंडल ने बकाया ऋण खातों के निस्तारण और वसूली के मामले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार मंडल क्षेत्र में कुल 240 बकायेदारों से संपर्क किया गया, जिनमें से 87 मामलों का निस्तारण…