Sambhal में Samajwadi Party ने पुण्यतिथि पर याद किया डॉ. राम मनोहर लोहिया को

लव इंडिया, संभल। आज जिला संभल समाजवादी पार्टी कार्यालय चंदौसी चौराहा संभल पर 12 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवाद के महान चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई गई। एवं आज जिला संभल समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक भी संपन्न हुई। बैठक मे जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी समाजवादी साथियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोहिया जी अमर रहें के नारे भी लगाए गए।


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि डॉ. लोहिया जी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक गैर बराबरी को खत्म करने में लगा दिया। उन्होंने पिछड़ा पावे सौ में साठ का नारा देकर वंचित समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने का काम किया। समाजवादी पार्टी आज भी उन्हीं के रास्ते पर चल रही है जिला संभल की मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने बूथ पर जाकर नए वोट बनवाने का काम करें।

मासिक बैठक में पदाधिकारी ने जिले में हुई भारी बारिश को लेकर धानों में हुआ किसानों के नुकसान को लेकर अपनी बात रखी जिला अध्यक्ष जी ने आश्वासन दिया कि जल्द सरकार अगर किसानों का नुकसान नहीं देती है तो आंदोलन किया जाएगा उन्होंने कहा अपनी अपनी विधानसभा में सक्रिय रूप से जनता के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रचार करने का काम करें।

जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के पदाधिकारी पार्टी की मीटिंग में समय से आने का काम करें अपनी जिम्मेदारी निभाएं समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित की गई योजनाओं के विषय में बताएं।


संभल विधायक प्रतिनिधि सोहेल इकबाल ने कहा कि लोहिया जी ने सात क्रांति की बात की थी – नर-नारी समानता, रंगभेद का नाश, जाति प्रथा का विनाश और निजी जीवन में हिंसा का विरोध। उनके विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव जी ने लोहिया जी के सपनों को धरातल पर उतारा।

जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधर ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी लोहिया जी के समाजवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए पीडीए – पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक को जोड़ने का काम कर रहे हैं। यही सच्ची लोहियावादी विचारधारा है।


सभी ने संकल्प लिया कि लोहिया जी के बताए समता मूलक समाज के निर्माण के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में जिला संभल समाजवादी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का जन्म दिवस केक काट कर मनाया गया
अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं में प्रसाद वितरित किया गया।

बैठक में उपस्थित रहे विधानसभा अध्यक्ष उमेश यादव मुंशी वाहिद सईद इजरायली शोभित कुमार काका कमल शर्मा आसिफ इकबाल बलवंत सिंह उमेश दिवाकर ममता मधुकर फकरे आलम शिवम यादव सोनू पाल कामरेड रेवाराम मलखान सिंह एडवोकेट पप्पू यादव विजय यादव फैयाज प्रधान मौ उमर रईस अहमद बाबू खान अमर पाल यादव चरक सिंह जाटव राहुल यादव डॉक्टर तालिब दीपक राज विवेक आजाद फराज अली असारी हाजी तसूदूक रियासत हुसैन नजाकत हुसैन साबिर खान अखिल अंसारी फहद अंसारी शान अंसारी ठाकुर विजेंद्र सिंह मुकेश यादव बीरन यादव उमेश यादव मनोज उमेश यादव सभासद अन्ना हाफिज अंजार साहब आर्य प्रधान जी रिजवान प्रधान जी अवनीश सागर आसिफ आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!