सम्भल में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

लव इंडिया सम्भल। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ के कार्यालय पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए उनके जीवन, संघर्ष और विचारों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में फिरोज़ खाँ ने जयप्रकाश नारायण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकनायक ने लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक परिवर्तन और जनहित के मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को समानता एवं न्याय के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

फिरोज़ खाँ ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के विचारों को आगे बढ़ाने और जनता के बीच अपनी बात रखने का काम करेंगे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनाने तथा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करने की बात कही।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जबर सिंह, अमरपाल यादव, गौरव, गुलाम मुस्तुफा, आरिफ खाँ, मोनिस कुरैशी, छुन्नान, नासिर हुसैन, नफीस मलिक, रामरहिस यादव, सलीम अंसारी, फैजान शाही, अज़मत, जाहिद खाँ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!