शिक्षित और सभ्य समाज में कहां से आते हैं ऐसे लोग जो इंसानियत के नाम…

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिक्षित और सभ्य समाज में कहां से आते हैं ऐसे लोग जो इंसानियत के नाम पर बदनुमा दाग हैं। जी हां! … हम बात कर रहे हैं उसे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जिसमें गली में बर्काधारी महिला को पीछे से पहुंचे व्यक्ति की जिसने पर्दानशीन महिला को दबोचा और नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की। विरोध पर पीछे की तरफ भाग गया, यह जाली वाली टोपी पहने शरारती व्यक्ति। फिलहाल, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद और पुलिस ने इस शरारती की पहचान कर ली है और तलाश में जुटी है क्योंकि यह अब घर से फरार है।

मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक घटना सामने आई है। बरवालान इलाके की एक गली में दिनदहाड़े एक युवक द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है, जो पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, महिला गली से गुजर रही थी, तभी पीछे से आए एक युवक ने उसके साथ अशोभनीय हरकत की। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी की हरकत साफ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक सिर पर जालीदार टोपी पहने हुए था।

🚨 पुलिस कार्रवाई

नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने बताया पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

⚠️ सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!