बिलारी के ग्राम मुमरेजपुर में आयोजित हुआ पीडीए भोज, सपा नेताओं ने 2027 में बदलाव का लिया संकल्प

लव इंडिया, मुरादाबाद/बिलारी। बिलारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुमरेजपुर में शनिवार को पीडीए भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खुशीराम के निवास पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पीडीए समाज के लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारे एवं एकता का संदेश देते हुए एक साथ बैठकर भोज का आनंद लिया।


कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक राजेश सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में समरसता, भाईचारा और एकजुटता को मजबूत करते हैं।


राजेश सिंह यादव ने कहा कि पीडीए समाज को संगठित होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पीडीए समाज के साथ अन्याय और अत्याचार बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए वर्ष 2027 में समाजवादी सरकार बनाना आवश्यक है।


उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को एकजुट होकर मजबूती के साथ प्रयास करना चाहिए, ताकि सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान उन्होंने किसान यूनियन नेताओं पर प्रशासन की कथित एकतरफा कार्रवाई की भी निंदा की।


कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य फतेह सिंह जाटव, राहुल जाटव, नितिन जाटव, रोहित जाटव, अतर सिंह, सोनू यादव, सोमपाल लोध, निरंजन मौर्य, मुकुट सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!