श्री बड़े बाबा कुन्डलपुर की तीर्थयात्रा को 150 श्रद्धालुओं का TMU कैंपस से प्रस्थान

मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रीमती शक्ति दुबे ने बतौर मुख्य अतिथि एवम् टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना

भगवान महावीर जंयती महोत्सव समिति, मुरादाबाद एवम् मुख्य आयोजक श्री मनीष जैन (गंज), श्री पंकज जैन द्वारा 150 श्रद्धालुओं को मध्य प्रदेश के दमोह में स्थित श्री बड़े बाबा कुन्डलपुर की तीर्थ यात्रा आयोजन किया। इस तीर्थ यात्रा को मुरादाबाद के जिलाधिकारी श्री राजेंद्र पेंसिया ने बतौर मुख्य अतिथि, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रीमती शक्ति दुबे एवम् टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए बसों को रवाना किया।

तीर्थ यात्रा बस से दिल्ली रेलवे स्टेशन और वहां से ऊर्जाधानी एक्सप्रेस से दमोह पहुंच कर श्री बड़े बाबा का आशीर्वाद लेगी। श्री 1008 आदिनाथ भगवान बड़े बाबा कुन्डलपुर की प्रतिमा 2,000 वर्ष से भी अधिक प्राचीन है, जिसका नव्य और भव्य निर्माण आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज के सानिध्य में कुछ वर्ष पूर्व कराया गया था।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री राजेंद्र पेंसिया ने कहा, तीर्थ यात्रा के समय धाम यानी तीर्थ स्थान, धामी यानी पूज्य भगवान, धामवासी यानी तीर्थ स्थान पर रहने वाले लोगों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए। इस मौके पर फस्र्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, श्रीमती ऋचा जैन, श्रीमती जहान्वी जैन, मुरादाबाद जैन समाज के अध्यक्ष श्री अनिल जैन आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही।

सभी श्रद्धालुओं का ढोल बजाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के अल्पाहार की व्यवस्था एवम् कार्यक्रम का आयोजन तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के तीर्थंकर महावीर जिनालय समिति की ओर से की गई। यात्रा प्रस्थान के समय श्री संदीप जैन, श्रीमती नीलम जैन, श्रीमती उषा जैन, श्रीमती जयरानी जैन, श्री राजेन्द्र जैन आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!