रिटायर्ड SI की बेटी को दहेज में इनोवा न मिलने पर घर से निकाला, समझौते की कोशिश भी नाकाम

मुरादाबाद | थाना कटघर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर (SI) की बेटी को इनोवा कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
इस मामले में खास बात यह है कि पीड़िता का पति मृतक कोटे से पुलिस ट्रेनिंग पर जाने वाला बताया जा रहा है, जबकि ससुर भी पुलिस विभाग में दारोगा रह चुके हैं।

शादी में लाखों खर्च के बावजूद बढ़ी दहेज की मांग


FIR के अनुसार पीड़िता ( अर्चना पत्नी मनीष चौहान विजयपाल सिंह नि ज्वाला नगर रामपुर हाल नि मौहल्ला सूरज नगर, पीतल नगरी थाना कटघर, जिला मुरादाबाद।) की शादी मनीष चौहान पुत्र स्व विनोद कुमार सिंह चौहान निवासी औधीपुर थाना चन्डौस जिला अलीगढ़ से 11 जुलाई 2024 को हुई। शादी में करीब ₹53.60 लाख खर्च किया गया।
इसके बावजूद ससुराल पक्ष इनोवा कार की अतिरिक्त मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू हुआ।

पति, जेठ-जेठानी और सास समेत कई पर आरोप


पीड़िता ने पति मनीष चौहान, जेठ वीरभद्र सिंह, जेठानी रेनू, सास बीना देवी, ननदोई व अन्य रिश्तेदारों पर जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सभी ने मिलकर दहेज के लिए दबाव बनाया। मारपीट और प्रताड़ना की और मारपीट कर घर से निकाला।

FIR के अनुसार 10 नवंबर 2025 को ससुराल वालों ने मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मुरादाबाद में अपने मायके में रहने लगी।

समझौते की कोशिश भी नाकाम


02 जनवरी 2026 को रिश्तेदारों के माध्यम से समझौते की बैठक बुलाई गई। लेकिन ससुराल पक्ष ने फिर से इनोवा कार की मांग दोहराई। मना करने पर पीड़िता के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। बाल पकड़कर जमीन पर घसीटने तक की घटना सामने आई। बीच-बचाव के बाद भी ससुराल पक्ष ने जान से मारने की धमकी देकर समझौता तोड़ दिया।


मेडिकल कराने के बाद भी नहीं लिखी गई रिपोर्ट


पीड़िता का आरोप थाना कटघर में रिपोर्ट लिखाने गई, लेकिन पुलिस ने पहले मेडिकल कराने को कहा। मेडिकल कराने के बावजूद तत्काल FIR दर्ज नहीं हुई। इसके बाद 03 जनवरी 2026 को उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया। मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भेजा गया
लेकिन ससुराल पक्ष बाद में समझौते की प्रक्रिया में शामिल ही नहीं हुआ।


अब दर्ज हुआ मुकदमा


अंततः 21 अप्रैल 2026 को थाना कटघर में मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें धाराएं BNS 85, 115(2), 352, 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3/4 हैं।


पुलिस जांच में क्या आगे

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपियों की भूमिका की जांच होगी। जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!