मुरादाबाद रेल मंडल में 7 मई तक मनाया गया विधुत सुरक्षा सप्ताह

लव इंडिया, मुरादाबाद। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार वरिष्ठ मण्डल विधुत अभियन्ता/सामान्य, जन्मेजय उपाध्याय के निर्देशन में प्रति वर्ष की भांति विधुत विभाग, मुरादाबाद मंडल, उत्तर रेलवे के द्वारा 01 मई से 07 मई 2026 तक “विधुत सुरक्षा सप्ताह” मनाया गया I


इस दौरान मुरादाबाद मंडल के सभी स्टेशनों पर रेल विधुत कर्मचारियों के द्वारा विधुत सुरक्षा से सम्बंधित पोस्टर इत्यादि लगाकर व्यापक प्रचार प्रसार किया गया तथा विधुत सुपरवाइजर के द्वारा कार्यरत कर्मचारियों को विधुत से सम्बन्धित कार्य करते समय क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए , इस सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।


इस दौरान वरिष्ठ मण्डल विधुत अभियन्ता/जनरल सर्विस, जन्मेजय उपाध्याय ने समस्त विधुत स्टाफ एवं सुपरवाइजर को संबोधित करते हुए कहा कि विधुत सम्बंधित कार्यो को करते समय जीवन सुरक्षा को सर्वोपरि रखना चाहिए I विधुत सम्बंधित कार्यो को करते समय सुरक्षा उपकरण जैसे कि सेफ्टी शूज, सेफ्टी वेल्ट, सेफ्टी हेलमेट इत्यादि का प्रयोग करना चाहिए I

विधुत सम्बंधित कार्यो को करते समय अर्थिंग रोड का प्रयोग करना चाहिए I विधुत उपकरणों की मेंटेनेंस करते समय कभी किसी गतिविधि को वाईपास नहीं करना चाहिए अन्यथा यह किसी दुर्घटना का कारण बन सकती है I मुरादाबाद मण्डल में सभी विधुत सुपरवाइजर तथा स्टाफ ने बढ़-चढ़ कर‘ विधुत सुरक्षा सप्ताह’ में प्रतिभाग करते हुए “विधुत सुरक्षा सप्ताह” को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।

error: Content is protected !!