कमालपुर चंदौरा में सनसनीखेज वारदात, गोली और फावड़े से हमला कर की हत्या, पुलिस दबिश जारी
मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के कमालपुर चंदौरा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मृतक की पहचान रंजीत चौहान (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई थी। घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

तहरीर के अनुसार, मृतक रंजीत चौहान का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक परिवार की लड़की से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
बताया गया है कि घटना वाले दिन आरोपी पक्ष ने घात लगाकर रंजीत चौहान को घेर लिया और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।

तहरीर के मुताबिक आरोपी अजय पुत्र योगेंद्र ने रंजीत चौहान के पेट में गोली मारी। योगेंद्र पुत्र शत्रुपाल ने फावड़े से सिर पर वार किया। अन्य आरोपियों ने चाकू से हमला किया। हमले में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में परिजन उसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल बिलारी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट में अजय पुत्र योगेंद्र, योगेंद्र पुत्र शत्रुपाल, अजय की मौसी का लड़का (नाम अज्ञात) एक अन्य अज्ञात व्यक्ति है। इनमें से मुख्य आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई जगह दबिश दी जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की है।
⚖️ किन धाराओं में केस दर्ज, कितनी सजा
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत ये धाराएं लगाई हैं। धारा 103(1) BNS (हत्या)सजा: आजीवन कारावास या मृत्यु दंड (फांसी)साथ में जुर्माना भी लगाया जा सकता है। धारा 3(5) BNS (सामूहिक अपराध/कॉमन इंटेंट)सजा: मुख्य अपराध के अनुसार समान दंड लागूयानी सभी आरोपियों को हत्या के बराबर सजा मिल सकती है।