तमिलनाडु में नया खिलाड़ी बना किंगमेकर, पुडुचेरी में NDA आगे—देश की राजनीति में बड़ा बदलाव
लव इंडिया चुनाव डेक्स नई दिल्ली। देश के पांच अहम राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी—में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों ने भारतीय राजनीति की दिशा बदलने के संकेत दे दिए हैं। शुरुआती रुझानों में कई राज्यों में सत्ता बदलती नजर आ रही है, जबकि कुछ जगह पुरानी सरकारें वापसी करती दिख रही हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई और धीरे-धीरे तस्वीर साफ होने लगी है।
📍कौन आगे, कौन पीछे
🟠 पश्चिम बंगाल
BJP ने बड़ा उलटफेर करते हुए बढ़त बनाई
कई सीटों पर बहुमत पार करने के संकेत
TMC पीछे मतलब बंगाल में सरकार बदल सकती है। ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका।
🟠 असम
BJP/NDA स्पष्ट बहुमत की ओर तीसरी बार सरकार बनती दिख रही मतलब असम में BJP की हैट्रिक तय है।
🔵 तमिलनाडु
त्रिकोणीय मुकाबला DMK आगे लेकिन नई पार्टी TVK (विजय) ने खेल बदल दिया मतलब कड़ी टक्कर / हंग विधानसभा संभव।
🟢 केरल
कांग्रेस गठबंधन (UDF) बढ़त में LDF पीछे मतलब केरल में कांग्रेस की वापसी के संकेत।
🟠 पुडुचेरी
NDA गठबंधन बढ़त में AINRC सबसे आगे मतलब NDA सरकार बनने की संभावना मजबूत
—————————————-
📊 📦 रुझान अब तक की स्थिति
राज्य कौन आगे सरकार बनने की संभावना
पश्चिम बंगाल BJP बहुत मजबूत
असम BJP/NDA लगभग तय
तमिलनाडु DMK / TVK कड़ा मुकाबला
केरल कांग्रेस (UDF) बढ़त
पुडुचेरी NDA मजबूत
——————————————
सबसे बड़ा सवाल – क्या कांग्रेस की इज्जत बची?
👉 जवाब मिला-जुला है। केरल में कांग्रेस मजबूत वापसी कर रही है। बंगाल और तमिलनाडु में कमजोर प्रदर्शन। असम में भी पीछे।
देश की राजनीति पर असर
इन नतीजों से साफ है कि क्षेत्रीय पार्टियों की पकड़ कमजोर हो रही है। BJP पूर्व और उत्तर-पूर्व में मजबूतकांग्रेस अभी भी सीमित राज्यों में सिमट रही। ये चुनाव 2029 लोकसभा चुनाव का ट्रेलर माने जा रहे हैं।
INDUSCLAY