पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर मुरादाबाद में व्यापारियों ने मनाया जश्न, बांटे लड्डू


लव इंडिया, मुरादाबाद। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत पर मुरादाबाद के बर्तन बाजार में व्यापारियों ने जोरदार जश्न मनाया।


संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चित्रों को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी साझा की गई और मिठाइयों का वितरण किया गया।


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल “जॉनी” ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। व्यापारियों ने कहा कि भाजपा की यह जीत विकास, सुरक्षा और मजबूत नेतृत्व की जीत है, जिससे देश को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कत्याल, प्रदेश सचिव मूलचंद चौहान, प्रदेश महामंत्री संजय सहगल “टोनी”, महानगर मंत्री संजीव खन्ना, महानगर उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता, बोनी सरदार, पवन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!