समाजसेवा और सरलता की मिसाल थे स्व. सिंघल

लव इंडिया, अलीगढ़/ मुरादाबाद। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल के पिता, मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल के समधी एवं अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल के पिता सेठ रमेश चंद्र सिंघल की त्रयोदशी संस्कार के अवसर पर आज होटल फॉर्च्यून में ब्रह्मभोज एवं रस्म पगड़ी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर सहित प्रदेश के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।


🌟 समाजसेवा और सरलता की मिसाल थे स्व. सिंघल

स्व. रमेश चंद्र सिंघल न केवल एक सफल उद्योगपति थे, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनकी विशेष पहचान थी।
उन्होंने उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया
हजारों लोगों को रोजगार देकर समाज के विकास में योगदान दिया। जरूरतमंदों की बिना दिखावे मदद करना उनकी पहचान रही। उनका मानना था कि सच्ची सफलता वही है, जो समाज के काम आए, और उन्होंने इसे अपने जीवन में पूरी तरह निभाया।

🕊️ भावभीनी श्रद्धांजलि


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्व. सिं्घल के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।परिवारजनों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

🙏 इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उनके आवास पर उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, महापौर विनोद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांटा करदम, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, गिरीश वर्मा, महेश अग्रवाल, विभोर लोहिया, विनीत लोहिया, रेखा मदान, राम जी, विनय, रजनीश अग्रवाल, ब्रजेश गुप्ता, ज्योति बंसल, शशि किरण, राजीव त्रिपाठी, संजीव चौहान, अंकित शर्मा, सुरदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!