लव इंडिया, मुरादाबाद। थाना मझोला इलाके में दहेज उत्पीड़न का एक बेहद संवेदनशील और लंबे समय तक चलने वाला मामला सामने आया है, जहां 10 लाख रुपये और वेगनआर कार की मांग ने पीड़िता के पिता को गहरा सदमा (अघात) पहुंचाया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला। मामला इतना गंभीर है कि पीड़िता को वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, यहां तक कि उसकी जान तक खतरे में पड़ गई।

शादी के बाद शुरू हुई 10 लाख और कार की मांग
FIR के अनुसार पीड़िता ( रजनी सैनी पत्नी रवि पुत्री सीताराम नि-मानसरोवर थाना मझौला, जिला-मुरादाबाद ) की शादी 07 दिसंबर 2019 को संभल निवासी रवि ( रवि पुत्र ऋषिपाल सिंह नि मौहल्ला उष्मा सराय थाना- हयातनगर जिला सम्भल ) से हुई। शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिया गया। इसके बावजूद ससुरालससुराल वाले उक्त दहेज से संतुष्ट नहीं थे तथा विवाह के कुछ समय बाद से ही प्रार्थनी के पति रवि, सास गोविन्दी, ससुर ऋषिपाल सिंह, देवर राजा व अभिषेक तथा ननद रविना पत्नी अभिषेक ने प्रार्थनी से 10 लाख रु खाद और बीज की दुकान के लिए तथा एक बेगनार कार की माँग शुरु कर दी।
पिता को लगा गहरा सदमा
जब पीड़िता ने यह बात अपने पिता को बताई तो उन्हें गहरा मानसिक आघात (सदमा) लगा। उन्हे ब्रेन हेमरेज एवं पैरालाईसिस हो गया, तथा कोमा में चले गये तथा आज भी उसी अवस्था में हैं और वे आज तक पूरी तरह ठीक नहीं बताए गए। इसके बावजूद ससुराल पक्ष ने कोई नरमी नहीं दिखाई।
पति समेत 6 लोगों पर गंभीर आरोप

रिपोर्ट में पति रवि, सास गोविन्दी, ससुर ऋषिपाल सिंह
देवर राजा, अभिषेक और ननद रविना आरोपी हैं। इनपर दहेज के लिए दबाव, लगातार मारपीट, गाली-गलौज और धमकी, पैसे छीन लेने का आरोप है।
मारपीट से अस्पताल तक पहुंची पीड़िता
FIR के अनुसार 2021 में पीड़िता को इतना पीटा गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 2022 में मारपीट से कान का पर्दा फट गया। आज भी पीड़िता को सुनने में दिक्कत है।
गर्भपात तक का आरोप

वर्ष 2025 में पीड़िता के गर्भ में पल रहे बच्चे को मारपीट के कारण गिरा दिया गया। यह आरोप FIR में दर्ज है कि बार-बार जान से मारने की कोशिश की गई। FIR के अनुसार कई बार पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की गई।
एक बार उसे कमरे में बंद कर गंभीर रूप से पीटा गया।
📞 112 कॉल के बाद भी नहीं मिला पूरा न्याय
घटना के दौरान पीड़िता के भाई ने 112 नंबर पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन, पुलिस द्वारा कई बार समझौता कराया गया। इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला।
आखिरकार घर से निकाला
समस्त स्त्रीधन तथा जो धन उसे अपने मायके व रिश्तेदारों से मिला था वह भी प्रार्थनी से छीन लिया, उक्त लोग प्रार्थनी को दूसरा विवाह करने का ताना देते थे, वर्ष 2021 में उक्त लोगो ने प्रार्थनी को जबरन कीटनाशक पिला दिया जिसके कारण प्रार्थनी सक्सेना अस्पताल सम्भल में कई दिनों तक भर्ती रही। मार्च 2026 में पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया तब से वह अपने मायके में रह रही है।
अब दर्ज हुआ मुकदमा

21 अप्रैल 2026 को थाना मझोला में FIR दर्ज हुई। इसमें धाराएं BNS 85, 89, 115(2), 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3/4 शामिल हैं। पुलिस का कहना कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी पर निर्णय जांच के बाद होगा।
INDUSCLAY