उत्तराखंड वालों के लिए एक और ट्रेन का तोहफा, यूपी के यात्रियों को भी मिलेगी बड़ी राहत

प्रतापनगर-लालकुआं सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन से गुजरात, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड के यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

लव इंडिया, लालकुआं: गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने प्रतापनगर-लालकुआं-प्रतापनगर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के हजारों यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से गुजरात के वडोदरा और दाहोद, राजस्थान के कोटा, भरतपुर और गंगापुर सिटी, उत्तर प्रदेश के मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं, बरेली और इज्जतनगर समेत उत्तराखंड के लालकुआं क्षेत्र के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी और कई ट्रेनों में बदलकर सफर करने की परेशानी कम होगी।

🚆 कब-कब चलेगी ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार—

🔹 ट्रेन संख्या 09119 (प्रतापनगर से लालकुआं)यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलेगी।

मई 2026:03, 10, 17, 24 और 31 मई

जून 2026:07, 14, 21 और 28 जूनकुल 9 फेरे लगाएगी।

🔹 ट्रेन संख्या 09120 (लालकुआं से प्रतापनगर) यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी।

मई 2026:04, 11, 18 और 25 मई।

जून 2026:01, 08, 15, 22 और 29 जूनकुल 9 फेरे लगाएगी।

⏱️ कितना होगा सफर का कुल समय

🚉 09119 प्रतापनगर → लालकुआं

प्रस्थान: शाम 5:00 बजे (प्रतापनगर)

आगमन: अगले दिन दोपहर 12:45 बजे (लालकुआं)

👉 कुल सफर समय: लगभग 19 घंटे 45 मिनट

🚉 09120 लालकुआं → प्रतापनगर

प्रस्थान: दोपहर 3:50 बजे (लालकुआं)

आगमन: अगले दिन सुबह 11:30 बजे (प्रतापनगर)

👉 कुल सफर समय: लगभग 19 घंटे 40 मिनट

🚉 किन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन प्रतापनगर, वडोदरा, गोधरा,दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

📌 यात्रियों को क्या होगा फायदा

उत्तराखंड और यूपी के यात्रियों को गुजरात तक सीधी सुविधाग। र्मी की छुट्टियों में वेटिंग और भीड़ से राहत। व्यापार, नौकरी और पर्यटन यात्रियों को फायदा। राजस्थान और यूपी के कई जिलों को नई कनेक्टिविटी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन गर्मियों में अतिरिक्त यात्री दबाव को कम करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

error: Content is protected !!