कमल चौहान हत्याकांड में नाम आने के बाद बेटे लकी यादव को सौंपा पुलिस को

मुख्य आरोपी सनी दिवाकर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल। सनी दिवाकर की पत्नी पूजा को भी गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल। मुख्य हत्यारोपी नहीं पूछताछ में खुलासा किया लकी यादव के नाम का

लव इंडिया, मुरादाबाद। कमल चौहान हत्याकांड में नाम आने के बाद मां ने बेटे लकी यादव को पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में मुख्य हत्यारोपी सनी दिवाकर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी हत्यारोपी ने पूछताछ में कमल चौहान की हत्या में लकी यादव के शामिल होने का नाम खुलासा किया था।

कटघर थाना क्षेत्र के भदौड़ा दुर्गेश नगर निवासी कमल चौहान की रविवार (7 सितंबर) शाम दस सराय पुलिस चौकी के पीछे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कमल अपने पड़ोसी विशाल के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। हत्याकांड के पीछे की वजह नशे के धंधे की रंजिश व वर्चस्व की लड़ाई रही। कमल चौहान पहले हिंदू समाज पार्टी में थे लेकिन कुछ मा पहले से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में आ गए थे और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महानगर अध्यक्ष थे।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महानगर अध्यक्ष कमल चौहान का फाइल फोटो और हत्यारोपी सनी दिवाकर को मुठभेड़ के बाद गाड़ी में चढ़ती पुलिस

इस संबंध में कमल के भाई संजय की तहरीर पर डबल फाटक के ही रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर, मोनू पाल, विक्की दिवाकर, निहाल वाल्मीकि, सुभाष यादव, नकुल यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस बीच, पुलिस ने कमल चौहान हत्याकांड के मुख्य हत्या आरोपी सनी दिवाकर को मुठभेड़ में पकड़ लिया और उसे जेल भेज दिया। बाद में इसकी पत्नी पूजा को भी पुलिस ने जेल भेज दिया। बताते हैं कि पूछताछ के बाद सनी दिवाकर ने कमल चौहान की हत्या में लकी यादव को भी शामिल बताया था तभी से पुलिस लकी यादव की तलाश कर रही थी।

आज शुक्रवार को अधिवक्ता जितेंद्र यादव कुछ महिलाओं और युवाओं के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मझोला थाना अंतर्गत जयंतीपुर निवासी संतोष पत्नी स्वर्गीय भगवान सिंह ने एक प्रार्थना पत्र पीआरओ को दिया तो वह पत्र को देखकर चौंक गए इस बीच संतोष ने अपने बेटे लकी यादव सामने किया और बताया की यह कारखाने में काम करता है लेकिन कटघर पुलिस इसे मुकदमे वंचित बता रही है जबकि मेरा बेटा निर्दोष है और उसमें किसी तरह का कोई अपराध नहीं किया है।

संतोष ने बेटे लकी यादव को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए कहा कि पुलिस झूठे संगीत मुकदमे में जेल भेजना चाहती है इसलिए वह अपने बेटे लकी को साथ लाई है ताकि मेरे पुत्र को न्याय मिल सके। इसके बाद बीआरओ ने कटघर पुलिस को सूचना दी और पुलिस आई और लकी यादव को अपने साथ ले गई।

error: Content is protected !!