महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के विरोध में शिवसेना का पैदल मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा और महानगर प्रमुख सिंह राव के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जैन मंदिर से जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल जुलूस निकाला।


प्रदर्शन के दौरान शिव सैनिकों ने “जय भवानी-जय शिवाजी”, “सरकारी खर्च बंद करो” और “केंद्र सरकार हाय-हाय” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने दो पहिया वाहनों का प्रयोग न करते हुए पैदल मार्च कर बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों का विरोध जताया।


शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण, गैस एजेंसियों में कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई गई।


जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिव सैनिकों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, जीतू सिंह, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, मयंक सैनी, तिलक राज शर्मा, शिबू सैनी, कैलाश राजपाल, विशाल सैनी, पंकज पाल, तेजपाल सैनी, अंकित, हर्ष सिंह, नीतीश और उमेश ठाकुर समेत अन्य शिव सैनिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!