Dhanteras आज: 6 दिन तक रहेगा Deepotsav, जानिए महत्वपूर्ण तिथियां और पूजा मुहूर्त…


इस बार दीपोत्सव 5 दिन का नहीं, बल्कि 6 दिन तक मनाया जाएगा। 18 अक्टूबर को धनतेरस से शुरू होकर 23 अक्टूबर को भाई दूज तक चलेगा। इस दीपोत्सव में एक दिन की बढ़ोतरी से उत्साह और उमंग में वृद्धि होगी।

धनतेरस 18 अक्टूबर

  • पूजा मुहूर्त: शाम 07:16 से रात 08:20 बजे तक (वृषभ लग्न काल)
  • पूजा विधि: चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर प्रतिमाएं स्थापित करें, दीप जलाएं, मिठाई और फल अर्पित करें और धनतेरस कथा पढ़ें।
  • क्या खरीदें: सोना, चांदी, नए बर्तन, झाड़ू
  • क्या न खरीदें: कांच, लोहा, एल्युमीनियम और काली वस्तुएं

रूप चतुर्दशी 19 अक्टूबर

  • पूजा मुहूर्त: रात 11:41 से 12:31 बजे तक
  • अभ्यंग स्नान मुहूर्त: सुबह 05:13 से 06:25 बजे तक
  • पूजा का महत्व: इस दिन यम दीपदान और श्रीकृष्ण पूजन से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है।

दीपावली व लक्ष्मी पूजन 20 अक्टूबर

  • लक्ष्मी पूजन मुहूर्त: प्रदोष काल में शाम 05:46 से 08:18 बजे तक, वृष लग्न में शाम 07:08 से रात 09:18 बजे तक।
  • पूजन विधि: मां लक्ष्मी, गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा करें, दीप सजाएं और घर के हर कोने में रोशनी करें।

गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर

  • प्रातः काल पूजा: सुबह 06:26 से 08:42 बजे तक
  • सायंकाल पूजा: दोपहर 03:29 से शाम 05:44 बजे तक
  • गोधूली मुहूर्त: शाम 05:44 से 06:10 बजे तक

भाई दूज 23 अक्टूबर

  • भाई दूज तिलक मुहूर्त: दोपहर 01:13 से 03:28 बजे तक
  • महत्व: बहनें अपने भाइयों को तिलक कर दीर्घायु और समृद्धि की कामना करती हैं।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!