Horoscope: 27 सितम्बर इन राशि के जातकों के लिए रहेगा खास…

मेष राशि :- आपका जिद्दी स्वभाव सामने आएगा,लेकिन लोगों को आपकी बातें माननी पड़ेगी।शेयर मार्केट से जुड़े जातकों के लिए समय उपयुक्त है,हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं।कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

वृषभ राशि :- किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे,विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे,पेट से संबंधित रोग संभव है।

मिथुन राशि :- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।कार्य क्षेत्र में विस्तार के योग बन रहे हैं,आपके हुनर की लोग तारीफ करेंगे।जीवन शैली में बदलाव लोगों को अचंभित करेगा।

कर्क राशि :- परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी,कारोबार में प्रतिद्वंद्वी आपको परास्त करने के हर संभव प्रयास करेंगे।मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी,संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

सिंह राशि :- नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।आमदनी के नए रास्ते तलाश लेंगे,व्यावसायिक उन्नति के योग बन रहे हैं।शिक्षा के क्षेत्र में किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लाभकारी साबित होगा,प्रेम प्रसंग में विवाद संभव है।

कन्या राशि :- किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा,आपके वाक् चातुर्य से लोग प्रभावित होंगे।अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं,पड़ोसियों से आपके संबंध मधुर होंगे।बहनों के साथ व्यवहार कमजोर होंगे।

तुला राशि :- आपका सहयोगी व्यवहार आपको खास बनाएगा,किसी मित्र की आर्थिक सहायता करना पड़ेगी।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक परिश्रम वाला है,दांतों से संबंधित पीड़ा संभव है।

वृश्चिक राशि :- आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे,अपनी दिनचर्या में व्यायाम और योग को जोड़ें,लाभ होगा।जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा,भाइयों से चल रहे विवाद यथावत रहेंगे।आर्थिक समृद्धि संभव हैं।

धनु राशि :- मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से तनाव बढ़ेगा,दिनचर्या में आए बदलाव से कार्य लंबित होंगे।प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय व्यस्तता वाला रहेगा।

मकर राशि :- मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।प्रेम प्रसंग में विवाद की आशंका है।नौकरी में नया प्रोजेक्ट मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा,मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

कुंभ राशि :- आपके किए कार्यों से परिजन नाराज होंगे,सुख सुविधा के संसाधनों पर खर्च होगा।नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है,जीवनसाथी के व्यवहार से नाखुश रहेंगे।

मीन राशि :- आज शेयर मार्केट मैं निवेश करने से बचें,नौकरी में आपकी पूछपरख बढ़ेगी।क्रोध की अधिकता से लोग आपसे दूरियां बना लेंगे।मनचाहा कार्य न होने से तनाव बढ़ेगा विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
आपका दिन मंगलमय है
🙏🍁🙏🍁🙏🍁🙏🍁
Astro Aatray Hardwar 📞 9837081951

error: Content is protected !!