आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाएं: राजेश यादव

लव इंडिया मुरादाबाद । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर बैठक हुई इस बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राजेश यादव रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने की।

मुख्य अतिथि राजेश यादव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हैं उनका आप निर्भरता का आह्यन देशभर में विभिन्न आयामो में गूंज रहा है प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारतीय विवाह स्थलों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास भारतीय पर्यटन स्थलों के निर्मल एवं गो वोकल फॉर लोकल का आह्यन पूरे देश में जागृत हो रहा है। नीति और आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है कि आत्मनिर्भरता का यह संदेश आप निर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुंचाया जाए और उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर मंडल स्तर पर मंडल कार्यशाला 28, 29, 30 सितंबर तक होनी है जिसमें मंडल पदाधिकारी, मंडल अभियान समिति, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्षद, सभासद, मोर्चो के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहेंगे जिले में 15 से 20 दिन की आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा भी निकली जा सकती है। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हमें उत्सव के दौरान स्वदेशी उत्पाद के उपयोग को बढ़ावा देना है। दुर्गा पूजा एवं गरबा महोत्सव के दौरान पूजा समितियां के साथ संबंध में कर पूजा पंडाल में आत्मनिर्भर भारत थीम सुनिश्चित की जा सकती है। इसमें आत्मनिर्भरता संदेश वाले बैनर का उपयोग करके तथा पूजा पंडाल के समीप स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाना शामिल हो सकता है।

अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने ने कहा दिवाली पर्व के समय लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने एवं दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहित करना होगा विदेशी लाइटिंग उत्पादों की जगह देव के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना होगा इस पल में स्थानीय लोगों को भी जोड़ा जाना चाहिए। आप निर्भर भारत हेतु संकल्प के लोगों स्थानीय भाषाओं में डिजाइन और प्रिंट कराए जाने चाहिए 27 सितंबर से लोगो जिला स्तर पर इच्छुक दुकानदारों और व्यापार प्रतिष्ठानों में वृत्त किए जाने हैं। उन्हें अपने दुकानों पर इन लोगों को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए तथा आत्मनिर्भरता एवं स्वदेशी उत्पादों पर उपलब्ध साहित्य का बड़े पैमाने पर वितरण किया जाना है।

बैठक में जिला महामंत्री राजन विश्नोई, कमल प्रजापति, हर ज्ञान सिंह, चंद्रपाल सैनी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, अरुण पंडित, लकी चौधरी आदित्य संख्यिधर, 16 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री आदि उपस्थित रहे।

 
error: Content is protected !!