न्यायालय परिसर में गर्मी से राहत की मानवीय पहल

धर्म वही है जो इंसानियत और सेवा का रास्ता दिखाए, प्यासे को पानी और जरूरतमंद को राहत पहुंचाए।” इस नेक पहल ने न्यायालय परिसर में मानवता, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी की सुंदर मिसाल पेश की।

लव इंडिया मुरादाबाद। आज न्यायालय परिसर में भीषण गर्मी को देखते हुए दूर-दराज से आने वाले वादकारियों एवं साथी अधिवक्ताओं के लिए ठंडे शरबत का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य पूर्णतः इंसानियत और आपसी भाईचारे की भावना से बिना किसी बैनर ब प्रचार के किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश मुरादाबाद माननीय सैयद माउज बिन आसिम एवं अध्यक्ष दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद श्री आनंद मोहन गुप्ता जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मोहम्मद शोएब,मोहम्मद सुहैल, प्रत्यूष यादव, पुष्प यादव एडवोकेट, सौरभ चक्रवर्ती, मुकुल मोर, सुनीत अग्रवाल, आसिफ हुसैन, सुरबेन्द्र पाल, इस्लाम, मेराज अहमद इरशाद उर्फ भूरा, दानिश अब्बासी अमरदीप सिंह मोहम्मद अकरम शुभम जुबेर आलम मोहम्मद शादाब सहित अनेक अधिवक्ता एवं साथी उपस्थित रहे।


error: Content is protected !!