रामगंगा विहार में गोल्डन गेट स्कूल के पास कारोबारी का घर साफ करने में ‘चोर परिवार’ के तीन सदस्य गिरफ्तार

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। यह एक ऐसी महिला की अपराध जगत में शामिल होने की कहानी है जो बड़े कारोबारी के घर में नौकरानी थी लेकिन जब जब कारोबारी तिजोरी खोलता और उसमें नौकरानी सोने चांदी के जेवरात और नगदी देखती तो नीयत डोल जाती और आखिरकार इस महिला नौकरानी ने भाई और पति को शामिल करके पूरा चोर गैंग बना लिया और कारोबारी का घर साफ कर दिया। आप पकड़ में आई तो पूछताछ में हुए खुलासों से पुलिस के भी पैरों तले से जमीन निकल गई।

बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह व सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिविल लाईन्स क्षेत्रान्तर्गत रामगंगा विहार में घर में से चोरी करने वाले 03 शातिर चोरो को थाना सिविल लाईन्स पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी हुआ माल जिसमे चाँदी के 250 ग्राम का 01 सिक्का, 50 ग्राम के 02 सिक्के, 20 ग्राम के 04 सिक्के, 25 ग्राम का 01 सिक्का, 10 ग्राम के 04 सिक्के सफेद धातु व 01 रानी हार पीली धातु का व 01 नोज पिन, 03 जोडी टोप्स पीली धातु के, 01 नैकलैस सैट पीली धातु तथा तथा कुल नगदी 3,98,200/- रुपये बरामद किये गये।

थाना सिविल लाईन्स क्षेत्रान्तर्गत रामगंगा विहार निकट गोल्डन गेट स्कूल के पास घर में से कई दिन पूर्व से घर की नौकरानी प्रियंका उर्फ पूजा के द्वारा अपने पति विकास चौधरी व अपने भाई शिवम के साथ मिलकर लाखो के जेवरात व नगदी चोरी की गयी जिसके सम्बन्ध मे थाना सिविल लाईन्स पर दिनांक 09/10.09.2025 की रात्रि को मकान मालिक/वादी मनमीत पुत्र जसवेंद्र सिंह निवासी A-53 गोल्डन गेट रोड थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद के द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर मु०अ०सं०- 671/ 2025 धारा- 306 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 10.09.2025 को 03 अभियुक्तगण 1. प्रियंका उर्फ पूजा पत्नी विकास चौधरी निवासी महमूदपुर अबूशहीदपुर उर्फ सूदनपुर थाना अमरोहा देहात जनपद अमरोहा हाल पता मोरा की मिलका थाना सिविल लाईन्स मुरादाबाद 2. विकास चौधरी पुत्र अन्तराम निवासी महमूदपुर अबूशहीदपुर उर्फ सूदनपुर थाना अमरोहा देहात 3. शिवम पुत्र शंकराचार्य निवासी दुल्हेपुर थाना छजलैट मुरादाबाद सी०एल० गुप्ता घाट के पास एक खण्डर कमरे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से चाँदी के 250 ग्राम का 01 सिक्का, 50 ग्राम के 02 सिक्के, 20 ग्राम के 04 सिक्के, 25 ग्राम का 01 सिक्का, 10 ग्राम के 04 सिक्के सफेद धातु व 01 रानी हार पीली धातु का व 01 नोज पिन, 03 जोडी टोप्स पीली धातु के, 01 नैकलैस सैट पीली धातु तथा तथा कुल नगदी 3,98,200/- रुपये बरामद किये गये। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोगः-

मु0अ0सं0-671/2025 धारा- 306 बीएनएस

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-

  1. प्रियंका उर्फ पूजा पत्नी विकास चौधरी निवासी महमूदपुर अबूशहीदपुर उर्फ सूदनपुर थाना अमरोहा देहात जनपद अमरोहा हाल पता मोरा की मिलक थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद।
  2. विकास चौधरी पुत्र अन्तराम निवासी महमूदपुर अबूशहीदपुर उर्फ सूदनपुर थाना अमरोहा देहात जनपद अमरोहा।
  3. शिवम पुत्र शंकराचार्य निवासी दुल्हेपुर थाना छजलैट जनपद मुरादाबाद।

बरामदगीः-

  1. 01 रानी हार पीली धातु का
  2. 01 नोज पिन पीली धातु,
  3. 3 जोडी टोप्स पीली धातु
  4. 1 नैकलेस सैट पीली धातु
  1. चोदी के 250 ग्राम सफेद धातु
  2. 50 ग्राम के 2 सिक्के सफेद धातु
  3. 20 ग्राम के 4 सिक्के सफेद धातु
  4. 25 ग्राम का 1 सिक्का सफेद धातु
  5. 10 ग्राम के 4 सिक्के सफेद धातु
  6. कुल नगदी 3,98,200/- रुपये

अभियुक्ता प्रियंका उर्फ पूजा का आपराधिक इतिहासः-

मु0अ0सं0-671/2025 धारा 306/317 (2)/61 (2) बीएनएस थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद।

अभियुक्त विकास चौधरी का आपराधिक इतिहासः-

मु0अ0सं0-671/2025 धारा 306/317 (2)/61 (2) बीएनएस थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद।

अभियुक्त शिवम का आपराधिक इतिहासः-

मु0अ0सं0-671/2025 धारा 306/317(2)/61 (2) बीएनएस थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद।

नोटः- अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः-

अभियुक्तगण से विस्तृत पूछताछ करने पर तीनो अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर बताया कि साहब में गोल्डन गेट रोड पर कोठी नंबर A-53 में काम करती थी जो मोटी आसामी है और उनके पास धन दौलत की कोई कमी नहीं है। उनकी तिजोरी की चाबी सामने ही रखी रहती थी तो मेरे मन में लालच आ गया और एक दिन मैंने तिजोरी खोल कर देखी तो उसमें बहुत सारे पैसे और सोने चांदी के सिक्के जेवरात रखे हुए दिखे तो मैंने अपने भाई शिवम और अपने पति विकास चौधरी को बताया तो हम तीनों ने योजना बनाई कि तुम धीरे-धीरे करके तिजोरी से मौका मिलते ही पैसे और ज्वेलरी निकाल लिया करो और हमें फोन करके घर के बाहर बुला लिया करो और धीरे से पैसे और ज्वेलरी बाहर पकड़ा दिया करो फिर मेरे द्वारा मौका देखकर जब भी घर के व्यक्ति इधर-उधर होते तो मैं तिजोरी से पैसे और ज्वेलरी निकालती और बाहर अपने भाई शिवम और पति विकास चौधरी को बुलाकर माल उन्हें देकर भेज देती थी और चाबी मैं किचन में छुपा कर रख देती थी। इस बात की जानकारी मालिक को लग गई और जब हमें पता चला तो आज हम पैसे और माल को लेकर कहीं भागने के चक्कर में थे तो आपने हमें पकड़ लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री मनीष सक्सैना थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद।
  2. उ0नि0 श्री कुलदीप राणा थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद।
  3. उ0नि0 श्री अनुज कुमार थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद।
  4. उ0नि0 विनीत कुमार थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद।
  5. हे0का0 अंकुल थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद
  6. हे0का0 सोनू कुमार थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद
  7. का0 टिंकू कुमार थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद
  8. का0 अनिल कुमार थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद
  9. म०हे०का० किरन यादव थाना सिविल लाईन्स जनपद मुरादाबाद।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!