ए भाई ! जरा देख के चलो …दिन में रात हो गई

उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। वर्ष 1970 में राज कपूर की फिल्म आई थी मेरा नाम जोकर और इसका एक गीत था ऐ भाई ! जरा देख के चलो, आगे ही नहीं पीछे भी दायें ही नहीं बायें भी, ऊपर ही नहीं नीचे भी… ऐ भाई! तू जहाँ आया है वो तेरा- घर नहीं, गाँव नहीं,गली नहीं, कूचा नहीं, रस्ता नहीं, बस्ती नहीं…।

और 55 साल के बाद भी यह गाना लोगों की जुबान पर रहता है क्योंकि इस गीत में जीवन की सच्चाई है और जिस व्यक्ति ने इस गीत को जीवन में उतार लिया वह सफल हो गया और इसी गीत की यह पद दिया ए भाई जरा देख के चलो आगे ही नहीं पीछे भी दाएं भी नहीं बाय भी… आज कल लोगों को संदेश दे रही है सड़क हादसों से बचने का।

क्योंकि सर्दी के मौसम में अब सुबह शाम का कोहरा हो रहा है और आज तो 11 बजे तक कोहरा छटने का नाम ही नहीं ले रहा और इस कोहरे ने सूर्य की किरणों को भी अपने आगोश में ले लिया है। यही कारण है कि दिन में रात हो गई और ऐसे में पैदल चलने वालों को ही नहीं बल्कि सड़क पार करने वालों को भी विशेष सतर्कता बरतनी होगी अन्यथा वह सड़क हादसे का शिकार हो सकते हैं।

और सबसे खास बात यह है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को अपने वाहनों की स्पीड की गति कम करनी होगी और लाइट जलाने के साथ साथ जरूरत पड़ने पर डिपर का प्रयोग भी करना होगा क्योंकि जीवन अनमोल है और यह बार-बार नहीं मिलता। साथी यातायात पुलिस के नियमों का पालन भी करना होगा क्योंकि यातायात पुलिस भी आपकी यात्रा को सफल बनाने और जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए इस घने कोहरे में भी अपने कर्तव्य को अंजाम दे रही है।

error: Content is protected !!