गौ हत्या के विरोध में शिवसेना का बड़ा ऐलान, मुरादाबाद में निकलेगी रैली

लव इंडिया, मुरादाबाद। पीतल नगरी में गौ हत्या के विरोध को लेकर शिवसेना ने बड़ा निर्णय लिया है। शहर के कत्यानी मंदिर में आयोजित बैठक में शिव सैनिकों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन करने का ऐलान किया।

सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया जाएगा


बैठक के दौरान वक्ताओं ने गौ हत्या की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए इसे समाज और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अब चुप नहीं बैठा जाएगा और सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग


शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जल्द ही शहर में रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

क्या है आगे की रणनीति


शिवसेना नेताओं ने कहा कि रैली के माध्यम से प्रशासन को कड़ा संदेश दिया जाएगा और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, विपिन भटनागर, शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, पंकज पाल, बादाम सिंह, तिलक राज, शिबू सैनी, मयंक सैनी, मधुबाला कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, शरद कपूर, भारत अरोरा, हर्ष सिंह, अशोक सैनी, भोला सिंह, पवन रोहिल्ला, चंचल अरोड़ा, हरि सिंह, जीतू, राजपाल, राहुल, जितेंद्र पासी समेत सैकड़ों शिव सैनिक मौजूद रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!