लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (TMU) के तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (टिमिट) में शनिवार को वार्षिकोत्सव ‘डेफोडिल’ बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के डीन प्रो. विपिन जैन एवं अध्यापकगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद सरस्वती व गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ।

अपने संबोधन में प्रो. विपिन जैन ने कहा कि टीएमयू के छात्र न केवल मुरादाबाद बल्कि देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं और प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्यरत होकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं।

स्वागत भाषण में प्रो. जैन ने संस्थान की उपलब्धियों, कोर्स की विशेषताओं और पूर्व छात्रों की व्यावसायिक सफलता का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत गुलदस्ते भेंट कर किया गया।
🎭 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

वार्षिकोत्सव पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंगा रहा। छात्रों ने:
बॉलीवुड मिक्स डांस, भंगड़ा और दरवा नृत्य, महाराष्ट्रीयन डांस, वेस्टर्न डुएट डांस, भोजपुरी गीत प्रस्तुति, आकर्षक रैम्प वॉक जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गूंज से उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में डीन प्रो. विपिन जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र भविष्य में भी हर क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन मैनेजमेंट कोर्स के छात्रों ने किया, जबकि सभी शिक्षकगणों ने इसमें सक्रिय सहयोग दिया।

INDUSCLAY