टीएमयू में डॉ. विनोद जैन समेत 22 ने किया रक्तदान

लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना-एनएसएस इकाई की ओर से राष्ट्रीय रक्तदान अभियान के तहत रक्तदान शिविर में फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स समेत 22 लोगों ने रक्तदान किया। टीएमयू हॉस्पिटल में केन्द्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर आयोजित शिविर में डीन स्टुडेंट्स वेेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कहा, रक्तदान एक जीवन दान है, क्योंकि हमारे रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने रक्तदान में युवाओं से अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया।

रक्तदान करने वालों में फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार जैन, फार्मेसी कॉलेज से डॉ. आकाश वर्मा, कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स से श्री दीपक विश्वकर्मा, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर से डॉ. नेहा, टिमिट कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से डॉ. अविनाश राज के संग-संग विभिन्न विभागों के फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स शामिल रहे। एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. रवि प्रकाश सिंह ने कहा, रक्तदान महज एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन देने का मानवीय संकल्प है।

कैंप के दौरान अस्पताल की टीम की ओर से ब्लड सेंटर प्रभारी प्रो. आशुतोष कुमार, ब्लड सेंटर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्यामोली दत्ता, पैथोलॉजी से डॉ. निखिल के संग-संग डॉ. पूजा पांडेय, डॉ. कोमल पसवाल, श्री राज कुमार, श्री मोहम्मद नाज़िम खान, श्री ओंकार, श्री कशिश कुमार, सुश्री शिवानी, मॉरिसन मसीह, श्री महेंद्र सिंह, श्री जोनी कुमार आदि की उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!