रामगंगा घाट पर शिवसेना ने शुरू किया गंगा स्वच्छता अभियान, गायत्री मंत्र जाप के साथ लिया सफाई का संकल्प

मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के निर्देश पर शिवसेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कटघर स्थित रामगंगा घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में गंगाजल लेकर गायत्री मंत्र का जाप किया और रामगंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि रामगंगा सहित पवित्र नदियों को स्वच्छ रखना केवल किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। नदियां हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़ी हैं। इन्हें स्वच्छ रखने के लिए आम जनमानस को भी आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिवसेना की ओर से पूरे मुरादाबाद में गंगा सफाई और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों को नदियों में गंदगी न डालने और घाटों को साफ रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गंगा और नदियों की स्वच्छता से जुड़े मुद्दे को लेकर सांसदों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा, ताकि इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

इस अवसर पर कमल सिंह राव, अरुण ठाकुर, शिबू पांडे, मुदित उपाध्याय, आकाश, मयंक सैनी, राहुल सिंह, अंकित, कैलाश, जीतू प्रजापति, तेजपाल सैनी, विशाल सैनी, बादाम सिंह, सुरेश सैनी, पारस कपूर, रविंदर, शरद कपूर, इंद्रजीत सिंह और हर्ष सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संकल्प कार्यक्रम में भाग लिया।

शिवसेना पदाधिकारियों ने लोगों से रामगंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग करने और स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने की अपील की।

error: Content is protected !!