Shiv Sena ने कट्टरपंथ, संपत्ति खरीद व महिलाओं के शोषण जैसे मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की

लाजपत नगर में अवैध गतिविधियों को लेकर शिवसेना का ज्ञापन

लव इंडिया, मुरादाबाद। महानगर में शिवसेना द्वारा प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में लाजपत नगर सहित कई क्षेत्रों में कथित गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संगठन ने पुलिस- प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

सोमवार को जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी और नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों—मंडी चौक, दीवान का बाजार, लाजपत नगर, टीडीआई सिटी एवं एमडीए कॉलोनी—में कुछ समूहों द्वारा संपत्ति खरीद और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से माहौल प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

शिवसेना पदाधिकारियों का आरोप है कि इन गतिविधियों के कारण स्थानीय निवासियों में असंतोष बढ़ रहा है और कुछ स्थानों पर पलायन जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत की जाए। जिम एवं अन्य संस्थानों की नियमित जांच हो। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाए।

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कर जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। इस दौरान कमल सिंह राव मुदित उपाध्याय शिब्बू पांडे राजीव राठौर शिब्बू ठाकुर अरुण ठाकुर उमेश ठाकुर जीतू आकाश आदि प्रमुख रहे।

error: Content is protected !!