टीएमयू में 1 मई से इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स के मॉडर्न ट्रेंड्स पर जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ

लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा कंप्यूटर विज्ञान एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के आधुनिक रुझानों पर आधारित दो दिवसीय सेकेंड इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 01 मई 2026 से विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ग्रीस, स्पेन, जर्मनी, यूके, यूएई, सऊदी अरब, जॉर्डन और मिस्र सहित कई देशों के विशेषज्ञ ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।


कॉन्फ्रेंस का आयोजन कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ भाग लेंगे।


आईआरडीई-डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. सुधीर खरे मुख्य अतिथि होंगे, जबकि एनसीए-टी, संचार मंत्रालय के निदेशक अतुल जोशी और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. वैभव गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।


डीन प्रो. आरके द्विवेदी ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस तकनीकी नवाचार और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड रिसर्च को बढ़ावा देने का मंच है। सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, IoT, साइबर सिक्योरिटी, वीएलएसआई, एम्बेडेड सिस्टम और संचार नेटवर्क जैसे विषयों पर शोध प्रस्तुत किए जाएंगे।

कॉन्फ्रेंस संयोजिका डॉ. अलका वर्मा के अनुसार चयनित शोध पत्र प्रतिष्ठित प्रकाशक स्प्रिंगर द्वारा प्रकाशित किए जाएंगे। इस आयोजन में 130 से अधिक शोधार्थी अपने शोध प्रस्तुत करेंगे।

error: Content is protected !!