TMU में College of Agriculture Sciences की 27 अप्रैल से दो दिनी National Conference

लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की ओर से विकसित भारत 2047 के मद्देनजर सतत विकास लक्ष्य—एसडीजीएस पर केंद्रित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस 27 अप्रैल से मेडिकल लेक्चर थियेटर में आयोजित होगी।

कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के डीन प्रो. प्रवीन कुमार जैन ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि कॉन्फ्रेंस में सतत कृषि, जलवायु परिवर्तन, जल प्रबंधन एवं ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर मंथन होगा। कॉन्फ्रेंस में व्याख्यान, तकनीकी सत्र, पैनल चर्चा, पोस्टर्स प्रस्तुति आदि होंगे। कॉन्फ्रेंस में मेहमान प्रोसिडिंग का विमोचन भी करेंगे।

कॉन्फ्रेंस में हेमवती बहुगुणा यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड के पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह, इको संस्कृति कलेक्टिव फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष डॉ. एस बिस्वास, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, उत्तराखंड के वैज्ञानिक-ई डॉ. गोपाल कृष्ण, जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, उत्तराखंड के वैज्ञानिक-ई डॉ. केएस कानवाल बतौर मेहमान शामिल होंगे।

इनके संग-संग टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन और डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रहेगी। कॉन्फ्रेंस सचिव प्रो. गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में आधा दर्जन से अधिक सूबों के जाने-माने शिक्षाविद्, वैज्ञानिक और शोधार्थी भी शिरकत करेंगे।

error: Content is protected !!