धोखाधड़ी: फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन का बैनामे का आरोप, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार


लव इंडिया, संभल। जिले के थाना हयातनगर क्षेत्र से जमीन फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी भूमि को धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेच दिया गया। मामले में जान से मारने की धमकी मिलने का भी आरोप है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

🔹 पूरा मामला क्या है


पीड़िता श्रीमती शगुफ्ता बी, पत्नी रियासत हुसैन, निवासी मोहल्ला नवाब खेल, सरायतरिन तहसील व जिला सम्भल की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन ग्राम खसरा, खतौनी व गाटा संख्या 47, नवाब खेल, रकबा 0.083 हेक्टेयर में स्थित है। यह भूमि पैतृक बताई जा रही है।


🔹 फर्जी बैनामा कर बेचने का आरोप


पीड़िता के अनुसार, उनकी भूमि को बिना उनकी अनुमति के 12 अगस्त 2025 को कथित रूप से फर्जी बैनामा कर दिया गया। आरोप है कि शहबाज पुत्र इरशाद, निवासी नवाब खेल ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन का विक्रय कर दिया, जबकि उसका जमीन पर कोई कानूनी अधिकार नहीं था।


🔹 दिल्ली के लोगों को जमीन बेचने का आरोप


आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन को दिल्ली के दो व्यक्तियों—
फुरकान अली पुत्र मुख्तार अली, निवासी तौसीफ मंजिल, गली नंबर-5, जामिया नगर, नई दिल्ली
नाजिम पुत्र जाफिर, निवासी कासिमजान बस्ती, चांदनी चौक, दिल्ली
को बेच दिया गया।


🔹 धमकी देने का भी आरोप


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब उसने विरोध किया तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने यह भी कहा कि जमीन अपने नाम दर्ज करा ली जाएगी और कोई कुछ नहीं कर पाएगा। इन धमकियों से पीड़िता मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है।

🔹 प्रशासन से क्या मांग की


पीड़िता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि:
फर्जी बैनामे को तत्काल निरस्त किया जाए
जमीन पर किसी भी प्रकार का नामांतरण रोका जाए
आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए
पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए

error: Content is protected !!