टिमिट में MBA और B.Com फाइनल ईयर छात्रों का भव्य फेयरवेल, यादगार बना कार्यक्रम

लव इंडिया, मुरादाबाद। टिमिट में एमबीए और बी.कॉम फाइनल ईयर के छात्रों के लिए “फेयरवेल पार्टी” का भव्य और यादगार आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, डांस, म्यूजिक और फैशन शो से हुई, जिसने पूरे माहौल को जीवंत और उत्सवमय बना दिया। छात्रों ने न सिर्फ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया बल्कि गंव पर, अपनी छुपी हुई क्षमताओं को भी, उजागर किया।

इस मौके पर विभिन्न आकर्षक उपाधियों से छात्रों को नवाजा गया जिसमें एमबीए के पर्व जैन एवं इशिका वर्मा, मिस्टर एवं मिस फेयरवेलय वीरं एवं युक्ति, मिस्टर एवं मिस परफॉर्मरय सागर एवं शीतल, स्पार्क ऑफ द ईवनिंगय अभय एवं मोनिका, मिस्टर हँडसम एवं मिस ब्यूटीफुलय अभिषेक एव तानिष्का, मिस्टर एवं मिस अटायरय कैफ एवं आस्था, मिस्टर एवं मिस फेबुलसय दक्ष एवं अनुभा, मिस्टर एवं मिस वर्सेटाइल।

🎭 छात्रों को दिए गए प्रमुख टाइटल
🎓 MBA विभाग:
मिस्टर एवं मिस फेयरवेल: वीरं एवं युक्ति
मिस्टर एवं मिस परफॉर्मर: सागर एवं शीतल
स्पार्क ऑफ द ईवनिंग: अभय एवं मोनिका
मिस्टर हैंडसम एवं मिस ब्यूटीफुल: अभिषेक एवं तानिष्का
मिस्टर एवं मिस अटायर: कैफ एवं आस्था
मिस्टर एवं मिस फेबुलस: दक्ष एवं अनुभा
विशेष सम्मान: पर्व जैन एवं इशिका वर्मा

🎓 B.Com विभाग:
मिस्टर फेयरवेल: संभव जैन
मिस फेयरवेल: श्रद्धा रस्तोगी
मिस्टर वर्सेटाइल: आध्यंत श्रेष्ठ
मिस वर्सेटाइल: वैष्णवी शर्मा
मिस्टर पर्सनैलिटी: विनय चौधरी
मिस पर्सनैलिटी: साध्वी रहेजा
मिस्टर चार्मिंग: काव्य मित्तल
मिस चार्मिंग: अक्षरा तोमर
मिस्टर एलीगेंट: कृष्णा शर्मा
मिस एलीगेंट: दिव्यानी गुप्ता

बी.कॉम के मिस्टर मिस्टर फेयरवेल, संभव जैन, मिस फेयरवेल, श्रद्धा रस्तोगीय मिस्टर वर्सेटाइल, आध्यंत श्रेष्ठ, मिस वर्सेटाइल, वैष्णवी शर्माय मिस्टर पर्सनैलिटी, विनय चौधरी, मिस पर्सनैलिटी, साध्वी रहेजाय मिस्टर चार्मिंग, काव्य मित्तल, मिस चार्मिंग, अक्षरा तोमरय मिस्टर एलीगेंट, कृष्णा शर्मा, मिस एलीगेंट, दिव्यानी गुप्ता जैसे टाइटल शामिल रहे।

इस अवसर पर टिमिट के डीन प्रोफेसर विपिन जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “आज का यह दिन केवल फेयरवेल का नहीं, बल्कि आपके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। आज आप जिस आत्मविश्वास, ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ विदा हो रहे हैं, वह दर्शाता है कि आप न केवल एक अच्छे विद्यार्थी रहे हैं, बल्कि समाज के जिम्मेदार, कर्मठ और विचारशील नागरिक भी बनने की दिशा में अग्रसर है।

कहा कि टिमिट हमेशा आपके इस शानदार सफर की यादों को संजोकर स्खेगा। आप जहा भी जाएं, अपनी शिक्षा, संस्कार और आत्मबल से संस्थान का नाम रोशन करें। यह फेयरवेल एक नई उड़ान का मंच है. और आप सभी उस उडान के नायक हैं।” श्री जैन ने साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, छात्र बायोजकों और पूरी टीम को दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। यह कार्यक्रम न केवल एक आयोजन बल्कि एक सुनहरी याद बनकर सभी के दिलों में बस गया।

error: Content is protected !!