लव इंडिया, मुरादाबाद। महानगर के लाइनपार में सब्जी लेकर आ रही किशोरी को रास्ते में खींचने का प्रयास किया। विरोध पर मौसी को भी पीटा। इस संबंध में मझोला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मझोला पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 74, धारा 115(2), धारा 351(3) और POCSO Act 2012 की धारा 7 व 8 निम्न धाराओं में FIR दर्ज की है।

यह घटना बुधवार की शाम 6:30 बजे की है। रिपोर्ट के मुताबिक दुर्गा मन्दिर के पीछे, लाइनपार में बुधवार शाम कल 6.30 बजे 13 साल की किशोरी सब्जी लेकर आ रही थी कि पहले से घात लगाए बैठे ऋषिपाल उर्फ रेवता और जतिन ने रास्ते में रोका और खींचकर घर में ले जाने लगे।
मौसी ने विरोध किया और किसी तरह भतीजी को बचाया। इस पर आरोपियों ने मौसी को बुरी तरह पीटा। बाद में मोहल्ले के लोगों ने बचाया इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

FIR के अनुसार नामजद आरोपी
मझोला पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 74, धारा 115(2), धारा 351(3) और POCSO Act 2012 की धारा 7 व 8 निम्न धाराओं में FIR दर्ज की है। ये सभी धाराएं गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं। रिपोर्ट में ऋषिपाल, जतिन और शिवरती को नामजद किया गया है।
🚨 पीड़ित पक्ष का आरोप
परिजनों का कहना है कि FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। परिवार को लगातार डर और दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
⚠️ पुलिस पर उठे सवाल

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मामला POCSO एक्ट के तहत दर्ज है, तो तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं हुई..? स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
INDUSCLAY