अखिलेश यादव की कथित टिप्पणी के विरोध में सुभासपा का प्रदर्शन, अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस

राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कथित जातिसूचक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

लव इंडिया, मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कथित जातिसूचक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम वंदना मिश्रा को सौंपा गया।

ज्ञापन में सुभासपा ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव द्वारा अति पिछड़ा, अति दलित एवं वंचित समाज के संबंध में कथित रूप से की गई टिप्पणी से इन वर्गों की भावनाएं आहत हुई हैं। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कानूनों के तहत उचित कार्रवाई की मांग की।जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि किसी भी वर्ग के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से ज्ञापन को शासन तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। बाद में एसडीएम वंदना मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, मोहित ठाकुर, प्रदीप कुमार, नासिर, प्रिंस ठाकुर, दीपक कुमार, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, दिनेश सैनी, गौरव सैनी, इमरान अली, नदीम खान, हसन अली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!