जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स ने डॉक्टर पति समेत छह पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

लव इंडिया, मुरादाबाद। जिला अस्पताल में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने डॉक्टर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अतिरिक्त दहेज की मांग का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के अनुसार, राधा पुत्री हरिश्चंद्र स्टाफ नर्स (नया गांव-23, पीएसी, थाना सिविल लाइंस, मुरादाबाद) ने आरोप लगाया है कि उनका विवाह 27 नवंबर 2024 को डॉ. नरेंद्र कुमार, पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहल्ला गंगानगर, गजरौला (जनपद अमरोहा) के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शिकायत में कहा गया है कि विवाह में मायके पक्ष ने लगभग 23 से 24 लाख रुपये खर्च किए और पर्याप्त दान-दहेज भी दिया।


पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद उनके पति डॉ. नरेंद्र कुमार, सास मुनेश देवी, ननद अनुज (देवर की पत्नी), स्वाती (देवरानी), कामिनी तथा रामरतन दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उनसे 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे।

विरोध करने पर उनके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि 18 मई 2025 को 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि 18 मई 2025 को 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई। पीड़िता का कहना है कि उस समय वह गर्भवती थीं और मारपीट के दौरान उनके पेट में भी लात मारी गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

शिकायत के अनुसार, इलाज के बाद उनकी जान बच सकी।
पीड़िता का कहना है कि उस समय वह गर्भवती थीं और मारपीट के दौरान उनके पेट में भी लात मारी गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिकायत के अनुसार, इलाज के बाद उनकी जान बच सकी।


सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अजेन्द्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!